• 10/10/2025

ACB-EOW Raid: सर्राफा कारोबारी के ठिकानों पर ACB-EOW की छापेमारी, नगदी सहित दस्तावेजों की चल रही छानबीन

ACB-EOW Raid: सर्राफा कारोबारी के ठिकानों पर ACB-EOW की छापेमारी, नगदी सहित दस्तावेजों की चल रही छानबीन
Spread the love

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में दीपावली से पहले आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) और भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो (ACB) की संयुक्त टीम ने सर्राफा व्यापारी के ठिकानों पर धावा बोला है। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार, आर्थिक अनियमितताओं और संभावित काले धन के मामलों की जांच के तहत की गई है।

जानकारी के मुताबिक, प्रसिद्ध सर्राफा व्यापारी जसराज बैद के नंदई चौक स्थित निजी निवास और गुडाखु लाइन पर स्थित मोहनी ज्वेलर्स दुकान पर छापेमारी की गई। चार वाहनों में सवार अफसरों की टीम सुबह-सुबह राजनांदगांव पहुंची और तुरंत तलाशी अभियान शुरू कर दिया। जांच दल ने दोनों ठिकानों पर व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें महत्वपूर्ण दस्तावेजों, लेखा-जोखा रजिस्टरों और अन्य कागजातों की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।

अधिकारियों ने नकदी, सोने-चांदी के आभूषणों और अन्य मूल्यवान सामग्रियों का ब्योरा लिया, साथ ही संदिग्ध लेन-देन की जानकारी इकट्ठा की। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, यह छापेमारी दीपावली के बाजार में संभावित अनियमितताओं और कर चोरी के आरोपों पर आधारित है। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक गिरफ्तारी या जब्ती की पुष्टि नहीं हुई है।

Related post

नशीले पदार्थों का प्रचार न करे कलाकार, स्टार वही है जो रोशनी फैलाए, अंधेरा नहीं: राष्ट्रपति

नशीले पदार्थों का प्रचार न करे कलाकार, स्टार वही…

Spread the love-72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में भारतीय सिनेमा की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया -अनंत नाग को दादासाहेब…
मध्य प्रदेश आधुनिक तकनीक और निवेश के लिए देश का सबसे अनुकूल राज्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश आधुनिक तकनीक और निवेश के लिए देश…

Spread the love मप्र के मुख्यमंत्री ने बेंगलुरु में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (टीएमजेड) ग्वालियर में निवेश के लिए निवेशकों से किया संवाद…
पेनकिलर, एंटीबायोटिक दवाओं के बेहिसाब इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, केंद्रीय औषधि नियामक ने दी सलाह

पेनकिलर, एंटीबायोटिक दवाओं के बेहिसाब इस्तेमाल करने वालों के…

Spread the loveकेंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने आम जनता, स्वास्थ्य क्षेत्र के पेशेवरों, दवा विक्रेताओं, खुदरा विक्रेताओं और अस्पतालों…