• 14/10/2025

20 जिंदा जले, 15 झुलसे: हाईवे पर चलती बस में लगी भीषण आग, 20 यात्रियों की जिंदा जलने से मौत, 15 बुरी तरह झुलसे

20 जिंदा जले, 15 झुलसे: हाईवे पर चलती बस में लगी भीषण आग, 20 यात्रियों की जिंदा जलने से मौत, 15 बुरी तरह झुलसे
Spread the love

राजस्थान के जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर मंगलवार दोपहर 3:30 बजे एक चलती एसी स्लीपर बस में भीषण आग लगने से 20 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतकों में 19 जैसलमेर और 79 वर्षीय हुसैन खां जोधपुर के निवासी थे। हादसे में 2 बच्चों और 4 महिलाओं समेत 15 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को तीन एंबुलेंस के जरिए जैसलमेर के जवाहिर हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से उन्हें जोधपुर रेफर कर दिया गया। अधिकांश घायल 70 प्रतिशत तक झुलसे हैं।

बस में कुल 57 यात्री सवार थे। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। जैसलमेर कलेक्टर प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे के बाद बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। शवों की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट करवाया जाएगा, जैसा कि अहमदाबाद प्लेन क्रैश में किया गया था। कलेक्टर ने मृतकों के परिजनों से संपर्क करने की अपील की है।

हादसा जैसलमेर के थईयात गांव के पास हुआ। बस रोजाना की तरह दोपहर करीब 3 बजे जैसलमेर से जोधपुर के लिए रवाना हुई थी। करीब 20 किलोमीटर दूर थईयात गांव के पास बस के पिछले हिस्से से धुआं उठने लगा, जो देखते ही देखते भीषण आग में बदल गया। आग की लपटें और धुआं काफी ऊंचाई तक उठता रहा। बचने के लिए कई यात्री चलती बस से कूद गए।

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। लोगों ने दमकल विभाग और पुलिस को सूचित किया। बताया जा रहा है कि यह बस पांच दिन पहले ही खरीदी गई थी।

पुलिस और प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे ने पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है।

Related post

छत्तीसगढ़ की दूरियां घटेंगी, विकास की रफ्तार बढ़ेगी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ की दूरियां घटेंगी, विकास की रफ्तार बढ़ेगी :…

Spread the loveमॉडिफाइड उड़ान योजना के नए चरण के लिए भारत सरकार और छत्तीसगढ़ शासन के बीच महत्वपूर्ण समझौता बेहतर हवाई…
छग की भाजपा प्रभारी बनी स्मृति ईरानी, मुख्यमंत्री साय ने स्मृति ईरानी को दी बधाई

छग की भाजपा प्रभारी बनी स्मृति ईरानी, मुख्यमंत्री साय…

Spread the loveरायपुर-दिल्ली। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नए भाजपा प्रदेश प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी…
राम-नामी’ फिल्म को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जताया हर्ष, निर्देशक श्री भारतबाला गणपति सहित पूरी टीम को दी शुभकामनाएं

राम-नामी’ फिल्म को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर संस्कृति…

Spread the love रामनामी की अनूठी सांस्कृतिक परंपरा को राष्ट्रीय पहचान मिलना हम सभी के लिए गौरव का विषय –  राजेश…