• 16/10/2025

नगर निगम की कचरा गाड़ी बनी काल, स्कूटी सवारों को रौंदा, 2 की मात, एक घायल

नगर निगम की कचरा गाड़ी बनी काल, स्कूटी सवारों को रौंदा, 2 की मात, एक घायल
Spread the love

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पटेल चौक कलेक्ट्रेट के सामने एक दर्दनाक हादसे में नगर निगम के कचरा ट्रक ने स्कूटी सवार दो दोस्तों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में उनकी एक सहेली घायल हुई है, जबकि सड़क पार कर रही दो अन्य महिलाएं भी ट्रक की चपेट में आकर चोटिल हो गईं। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान अटल आवास निवासी खिलेश्वर साहू (25) और सलमा (25) के रूप में हुई है। हादसे में घायल उनकी सहेली कुमोदनी गोड़ को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। तीनों दोस्त रात में स्कूटी (CG 07 CY 5899) पर घूमने निकले थे और गंजपारा रोड से इंदिरा मार्केट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नगर निगम का कचरा ट्रक (CG 07 CZ 4314), जो डंपिंग यार्ड की ओर जा रहा था, ने स्कूटी को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक ने सड़क पार कर रही दो महिलाओं को भी अपनी चपेट में लिया, जिन्हें मामूली चोटें आईं।

मृतकों को बाहरी चोट नहीं, आंतरिक क्षति

घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त स्कूटी और मृतकों की चप्पलें बिखरी पड़ी थीं। पुलिस ने बताया कि मृतकों के शरीर पर बाहरी चोटें नहीं दिखीं, लेकिन आंतरिक चोटों के कारण उनकी मौत हुई। डीएसपी भारती मरकाम ने बताया कि ट्रक चालक की लापरवाही इस हादसे का कारण हो सकती है। चालक को हिरासत में ले लिया गया है और उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

बाजार में भीड़, भारी वाहनों से खतरा

स्थानीय लोगों ने बताया कि पटेल चौक क्षेत्र में दीपावली की खरीदारी के कारण रात में बाजार में भारी भीड़ थी। रात के समय भारी वाहनों की आवाजाही से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में नगर निगम और यातायात व्यवस्था को लेकर गुस्सा देखा गया।

Related post

सेवानिवृत्ति प्रकरणों के त्वरित निपटारे और रिक्त पदों पर भर्ती के दिए निर्देश-मुख्य सचिव

सेवानिवृत्ति प्रकरणों के त्वरित निपटारे और रिक्त पदों पर…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव  विकासशील ने आज मंत्रालय (महानदी भवन) में राज्य शासन के समस्त विभागों के भार…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भंडारा सड़क दुर्घटना पर जताया गहरा शोक

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भंडारा सड़क दुर्घटना पर…

Spread the loveमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भंडारा सड़क दुर्घटना पर जताया गहरा शोक मुख्यमंत्री के निर्देश पर घायलों और प्रभावित…
हर पात्र परिवार को समय पर और पूरा राशन मिले, किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

हर पात्र परिवार को समय पर और पूरा राशन…

Spread the loveहर पात्र परिवार को समय पर और पूरा राशन मिले, किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो : मुख्यमंत्री…