• 27/10/2025

छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान का असर, अगले दो दिनों तक जमकर होगी बारिश, 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान का असर, अगले दो दिनों तक जमकर होगी बारिश, 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Spread the love

रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब के चक्रवाती तूफान में बदलने के कारण छत्तीसगढ़ का मौसम पूरी तरह बदलने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य में अगले दो दिनों तक भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। अनुमान है कि 28 अक्टूबर को दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और कई स्थानों पर झमाझम बारिश हो सकती है। 29 अक्टूबर को भी तेज हवाओं के साथ भारी वर्षा की संभावना बनी हुई है।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के पास बना अवदाब उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए 26 अक्टूबर को गहरे अवदाब और 27 अक्टूबर की सुबह चक्रवात में तब्दील होने की संभावना है। इसके 28 अक्टूबर तक और प्रबल होकर चक्रवाती तूफान में परिवर्तित होने की आशंका है।

उन्होंने कहा कि इस सिस्टम के प्रभाव से राज्य में नमी बढ़ गई है और अगले तीन दिनों तक लगभग सभी जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। इसके बाद दक्षिणी छत्तीसगढ़ में 31 अक्टूबर तक लगातार बारिश की स्थिति बनी रह सकती है। इस दौरान तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

खड़गांव में सबसे ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटों में खड़गांव में सबसे अधिक 8 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई। औंधी और मानपुर में 7-7 सेमी, नारायणपुर और गीदम में 6-6 सेमी, दुर्गकोंदल, छोटेडोंगर और भैरमगढ़ में 5 सेमी, जबकि मोहला, दंतेवाड़ा, कुमारदा और भानुप्रतापपुर में 4-4 सेमी बारिश हुई।

इसके अलावा ओरछा, बारसूर, अंबागढ़ चौकी, मर्दापाल और छुरिया में 3-3 सेमी, तथा लोहांडीगुड़ा, लाल बहादुर नगर, धनोरा, बीजापुर, खैरागढ़, पखांजूर और फरसगांव में 2-2 सेमी वर्षा दर्ज की गई। गंगालूर, भोपालपटनम, कोंडागांव, डौंडी और छुईखदान में हल्की बारिश हुई।

रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Related post

राज्यपाल रमेन डेका से राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने की सौजन्य भेंट

राज्यपाल रमेन डेका से राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष…

Spread the loveरायपुर–छत्तीसगढ़ के राज्यपाल  रमेन डेका से आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष  गणेश शंकर मिश्रा ने…
नवनियुक्त राज्यपालों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

नवनियुक्त राज्यपालों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी…

Spread the love मुख्यमंत्री ने कहा- समृद्ध अनुभव और कुशल मार्गदर्शन से संबंधित राज्यों में सुशासन एवं जनकल्याण को मिलेगी नई…
सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का गंभीरता से निराकरण करें – मुख्य सचिव

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का गंभीरता से निराकरण…

Spread the love00 समस्याओं का भौतिक सत्यापन कर जवाबदेही के साथ करें कार्रवाई 00 धान खरीदी नीति, जल जीवन मिशन, डिजिटल…