• 27/10/2025

आज देशभर में होगा SIR की तारीखों का ऐलान, शाम को चुनाव आयोग की PC, पहले चरण में इतने राज्य हो सकते हैं शामिल

आज देशभर में होगा SIR की तारीखों का ऐलान, शाम को चुनाव आयोग की PC, पहले चरण में इतने राज्य हो सकते हैं शामिल
Spread the love

 दिल्ली – भारत निर्वाचन आयोग सोमवार शाम 4:15 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर पूरे देश में मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) की तारीखों की घोषणा करेगा। इस कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, निर्वाचन आयुक्त सुखबीर सिंह संधु और विवेक जोशी मौजूद रहेंगे।

एसआईआर अभियान के पहले चरण में 10 से 15 राज्यों को शामिल किया जाएगा। इनमें उन राज्यों को प्राथमिकता दी जाएगी जहां वर्ष 2026 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। यह प्रक्रिया मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के लिए की जाएगी, जिसमें नए मतदाताओं का पंजीकरण, मृतकों के नामों को हटाना, डुप्लिकेट प्रविष्टियों को निकालना और स्थानांतरण से संबंधित सुधार शामिल होंगे।

चुनाव आयोग की यह पहल विशेष रूप से तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, केरल, असम और पुडुचेरी जैसे राज्यों पर केंद्रित है, जहां अगले दो वर्षों में विधानसभा चुनाव निर्धारित हैं। आयोग का उद्देश्य है कि चुनाव से पहले मतदाता सूची को पूरी तरह सटीक और पारदर्शी बनाया जा सके, जिससे चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता बनी रहे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहले चरण की विस्तृत समय-सारणी जारी की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, अभियान की शुरुआत उन राज्यों से होगी जहां चुनावी तैयारियां प्राथमिकता पर हैं। राजनीतिक रूप से इन राज्यों में स्थिति काफी दिलचस्प बनी हुई है—तमिलनाडु में डीएमके और एआईएडीएमके के बीच मुकाबला, पश्चिम बंगाल में टीएमसी बनाम भाजपा की जंग, केरल में एलडीएफ और यूडीएफ के बीच संघर्ष, असम में भाजपा की पकड़ और पुडुचेरी में कांग्रेस-डीएमके गठबंधन की भूमिका अहम रहने वाली है।

Related post

राज्यपाल रमेन डेका से राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने की सौजन्य भेंट

राज्यपाल रमेन डेका से राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष…

Spread the loveरायपुर–छत्तीसगढ़ के राज्यपाल  रमेन डेका से आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष  गणेश शंकर मिश्रा ने…
नवनियुक्त राज्यपालों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

नवनियुक्त राज्यपालों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी…

Spread the love मुख्यमंत्री ने कहा- समृद्ध अनुभव और कुशल मार्गदर्शन से संबंधित राज्यों में सुशासन एवं जनकल्याण को मिलेगी नई…
सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का गंभीरता से निराकरण करें – मुख्य सचिव

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का गंभीरता से निराकरण…

Spread the love00 समस्याओं का भौतिक सत्यापन कर जवाबदेही के साथ करें कार्रवाई 00 धान खरीदी नीति, जल जीवन मिशन, डिजिटल…