• 27/10/2025

BREAKING : CRPF के जवान ने फांसी लगाकर दी जान, कमरे में लटकती मिली लाश

BREAKING : CRPF के जवान ने फांसी लगाकर दी जान, कमरे में लटकती मिली लाश
Spread the love

दंतेवाड़ा।  जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। 231BN बटालियन में तैनात CRPF जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक जवान उत्तर प्रदेश के कानपुर का रहने वाला था। हालांकि, अभी तक सुसाइड की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। मामला गीदम थाना क्षेत्र का है। यह पूरी घटना दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

मृतक की पहचान जशवीर सिंह (46) कॉन्स्टेबल वाशर मेन कानपुर के भवानीपुर के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, जवान गीदम स्थित सीआरपीएफ 231 बटालियन के हेडक्वार्टर में पोस्टेड था। सोमवार सुबह कमरे में फंदे से लटकता जवान का शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही सीआरपीएफ के अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवा दिया गया है। हालांकि, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related post

राज्यपाल रमेन डेका से राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने की सौजन्य भेंट

राज्यपाल रमेन डेका से राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष…

Spread the loveरायपुर–छत्तीसगढ़ के राज्यपाल  रमेन डेका से आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष  गणेश शंकर मिश्रा ने…
नवनियुक्त राज्यपालों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

नवनियुक्त राज्यपालों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी…

Spread the love मुख्यमंत्री ने कहा- समृद्ध अनुभव और कुशल मार्गदर्शन से संबंधित राज्यों में सुशासन एवं जनकल्याण को मिलेगी नई…
सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का गंभीरता से निराकरण करें – मुख्य सचिव

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का गंभीरता से निराकरण…

Spread the love00 समस्याओं का भौतिक सत्यापन कर जवाबदेही के साथ करें कार्रवाई 00 धान खरीदी नीति, जल जीवन मिशन, डिजिटल…