• 27/10/2025

CG : सब्जी मंडी में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर खाक, लाखों का हुआ नुकसान

CG : सब्जी मंडी में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर खाक, लाखों का हुआ नुकसान
Spread the love

बलौदाबाजार : बलौदाबाजार के भाटापारा की नई सब्जी मंडी में सोमवार सुबह भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। सुबह करीब 10 बजे मंडी में अचानक एक दुकान से धुआं उठने लगा, जो कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कई दुकानें जलकर खाक हो गईं।

मिली जानकारी के अनुसार मंडी में रोज की तरह व्यापारी और ठेलेवाले सुबह से ही काम में जुटे थे। ज्यादातर दुकानदार अपने काम समेट ही रहे थे कि अचानक आग भड़क उठी। आग की लपटों ने दुकानों में रखे सब्जी कैरेट, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, दस्तावेज और फर्नीचर सब कुछ जलाकर राख कर दिया। अनुमान है कि लाखों रुपए का नुकसान हुआ है, हालांकि सटीक आंकड़ा अभी तय नहीं हो सका है।

प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण बताया गया है। बताया जा रहा है कि मंडी में कई स्थानों पर अस्थायी बिजली कनेक्शन जोड़े गए थे, जिससे इस तरह की दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। भाटापारा नगर पालिका की फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि मदद के लिए बलौदाबाजार, अमेरा और आसपास के सीमेंट प्लांट से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलानी पड़ीं। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

Related post

प्रामाणिक एवं प्रभावी आयुर्वेद के माध्यम से समाज की सेवा करें आयुर्वेद महाविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु

प्रामाणिक एवं प्रभावी आयुर्वेद के माध्यम से समाज की…

Spread the loveभारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 27 नवंबर, 2026 को केरलम के त्रिशूर में वैद्यरत्नम् आयुर्वेद कॉलेज के स्वर्ण जयंती…
निर्यात बढ़ाने के लिए वैश्विक बाजारों पर ध्यान दें: RBI गवर्नर

निर्यात बढ़ाने के लिए वैश्विक बाजारों पर ध्यान दें:…

Spread the loveभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय निर्यातक, विशेष रूप से सूक्ष्म,…
समुद्री जहाजों और नाविकों की सुरक्षा के ल‍िए पूरी दुनिया को मिलकर काम करना होगा: विदेश मंत्री

समुद्री जहाजों और नाविकों की सुरक्षा के ल‍िए पूरी…

Spread the loveनई दिल्ली  :- नई दिल्ली में ‘इंडियन ओशन रिम एसोसिएशन’ (आईओआरए) की जनरल डिबेट में विदेश मंत्री एस जयशंकर…