• 27/10/2025

जेल में ही रहेंगे चैतन्य बघेल, ED विशेष कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

जेल में ही रहेंगे चैतन्य बघेल, ED विशेष कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
Spread the love

रायपुर।  बहुर्चित शराब घोटाले मामले में चैतन्य बघेल की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। जहां एक बार फिर ईडी स्पेशल कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। बीते शुक्रवार को चैतन्य की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा, जिसपर आज यानी 27 अक्टूबर को फैसला सुनाया गया।

बता दें कि, चैतन्य बघेल को प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग और शराब घोटाला मामले में 18 जुलाई को भिलाई निवास स्थान से गिरफ्तार किया था। प्रवर्तन निदेशालय के मुताबिक, चैतन्य बघेल ने 16 करोड़ 70 लाख रुपए की अवैध कमाई को अपने रियल एस्टेट प्रोजेक्ट मे इन्वेस्ट किया।

आरोप है कि, यह पैसा नगद में ठेकेदारों को भुगतान फर्जी बैंक एंट्री और फ्लैट खरीदी के बहाने से उपयोग किया। वह त्रिलोक सिंह ढिल्लो के साथ मिलकर विट्ठलपुरम नामक परियोजना में फर्जी फ्लैट खरीद की योजना बनाकर 5 करोड़ हासिल करने के आरोप में भी घिरे हैं। जांच में यह भी पाया गया कि चैतन्य ने इस घोटाले से जुड़े 1000 करोड़ से अधिक की अवैध धनराशि को हैंडल किया और इसे अनवर ढेबर और अन्य के माध्यम से छत्तीसगढ़ कांग्रेस के तत्कालीन कोषाध्यक्ष तक पहुंचाया।

Related post

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का गंभीरता से निराकरण करें – मुख्य सचिव

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का गंभीरता से निराकरण…

Spread the love00 समस्याओं का भौतिक सत्यापन कर जवाबदेही के साथ करें कार्रवाई 00 धान खरीदी नीति, जल जीवन मिशन, डिजिटल…
शोधग्रंथ पर्यावरण संरक्षण और अकादमिक उत्कृष्टता का उत्कृष्ट संगम – मंत्री वर्मा

शोधग्रंथ पर्यावरण संरक्षण और अकादमिक उत्कृष्टता का उत्कृष्ट संगम…

Spread the love 00 पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम 00 राजीव लोचन कॉलेज के प्राध्यापकों द्वारा…
शिक्षकों का समर्पण प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को बना रहा सशक्त – शिक्षा मंत्री यादव

शिक्षकों का समर्पण प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को बना…

Spread the love00 दुर्ग एवं बेमेतरा जिले के उत्कृष्ट शिक्षकों का किया गया सम्मान रायपुर। स्कूल शिक्षा मंत्री  गजेन्द्र यादव ने…