• 03/11/2025

BREAKING NEWS : बस और ट्रेलर की जबरदस्त टक्कर से 18 लोगों की मौत, सड़क पर बिखरी लाशें

BREAKING NEWS : बस और ट्रेलर की जबरदस्त टक्कर से 18 लोगों की मौत, सड़क पर बिखरी लाशें
Spread the love

जोधपुर।  राजस्थान के जोधपुर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक बस ने खड़े ट्रेलर में टक्कर मार दी। ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि करीब 18 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए। इस हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, मतोड़ा थाना क्षेत्र में एक टेंपो ट्रैवल्स ( टूरिस्ट बस) तेज रफ्तार ट्रक से आमने-सामने टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो ट्रैवल्स के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार कई लोग बुरी तरह फंस गए। जिससे की इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। वहीं  हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया। वहीं सभी के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।

बताया गया कि, हादसा जोधपुर में फलोदी के मतोड़ा क्षेत्र में हुआ है। जहां पर बीकानेर में कोलायत दर्शन करके श्रद्धालु टेंपो ट्रैवलर (टूरिस्ट बस) से सूरसागर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बस मतोड़ा में भारत माला एक्सप्रेस-वे पर खड़े एक ट्रेलर में जा घुसी। वहीं इस हादसे को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा ने गहरा दुख जताया है। जोधपुर कलेक्टर और एसपी को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related post

शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत

शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री…

Spread the loveरायपुर- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने आज स्वामी आत्मानंद गवर्नमेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल, उदयपुर में आयोजित विकासखंड…
कौशल विकास से आत्मनिर्भर बनेंगे युवा: मंत्री रामविचार नेताम

कौशल विकास से आत्मनिर्भर बनेंगे युवा: मंत्री रामविचार नेताम

Spread the loveकृषि एवं कृषक कल्याण तथा पशुपालन मंत्री रामविचार नेताम रायपुर- कृषि एवं कृषक कल्याण तथा पशुपालन मंत्री रामविचार नेताम…
बस्तर गोंचा महापर्व 2026 का निमंत्रण लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले प्रतिनिधि

बस्तर गोंचा महापर्व 2026 का निमंत्रण लेकर मुख्यमंत्री विष्णु…

Spread the loveरायपुर- मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में बस्तर गोंचा महापर्व आयोजन समिति के प्रतिनिधियों ने…