• 04/11/2025

मदिरा प्रेमियों के लिए बड़ी खबर, यहां दो दिन बंद रहेंगी सभी शराब की दुकानें, जानिए क्या है वजह

मदिरा प्रेमियों के लिए बड़ी खबर, यहां दो दिन बंद रहेंगी सभी शराब की दुकानें, जानिए क्या है वजह
Spread the love

यूपी।  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है। सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी जीत के लिए एड़ी-चोटी का बल लगा रही है। वहीं 6 नवंबर को पहले चरण के चुनाव को लेकर बिहार की सीमा से लगते तीन किलोमीटर के क्षेत्र में स्थित शराब की दुकानें इस हफ्ते दो दिन बंद रहेंगी।

मिली जानकारी के अनुसार, देवरिया जिले में बिहार की सीमा से लगे तीन किलोमीटर की दूरी में स्थित शराब की सभी दुकानें 4 नवम्बर की शाम 6 बजे से छह नवम्बर की शाम छह बजे तक बंद रहेगी। बिहार में 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसकी मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी। ऐसे में कहा जा रहा कि, 14 नवंबर को भी मतगणना स्थल से तीन कि.मी. के क्षेत्र में स्थित शराब की सभी दुकानें पूर्णतः बंद रहेंगी। इस दौरान सभी बार, ठेके और शराब की दुकानें बंद रहेंगी।

  बता दें कि, इस संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार के आबकारी अनुभाग-2 के पत्र के क्रम में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने आदेश जारी किया है। जिसमें कहा गया कि, यदि नियमों का उल्लंघन हुआ और शराब की कोई भी दुकान खुली पाई की तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related post

आदिवासी समाज का इतिहास गौरवशाली, हमारी संस्कृति और प्रकृति संरक्षण की परंपरा पूरे देश के लिए प्रेरणा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

आदिवासी समाज का इतिहास गौरवशाली, हमारी संस्कृति और प्रकृति…

Spread the loveरायगढ़- मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा है कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के…
शाह का बड़ा दावा: अब तक 8,526 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, खुशहाल बस्तर बनाने का संकल्प

शाह का बड़ा दावा: अब तक 8,526 माओवादियों ने…

Spread the loveरायपुर- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि माओवादी हिंसा से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित…
16 अक्टूबर का पंचांग: नवरात्रि का छठा दिन, मां कात्यायनी की पूजा, जानिए अमृतकाल और राहुकाल का समय

16 अक्टूबर का पंचांग: नवरात्रि का छठा दिन, मां…

Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ…