• 02/09/2022

‘आप’ विधायक को पति ने मारा थप्पड़, घटना CCTV में हुई कैद, VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल

‘आप’ विधायक को पति ने मारा थप्पड़, घटना CCTV में हुई कैद, VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
Spread the love

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के तलवंडी साबो दौरे से एक दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें आम आदमी पार्टी के विधायक बलजिंदर कौर को एक व्यक्ति थप्पड़ मारते हुए दिख रहा है. जिसे विधायक का पति बताया जा रहा है. फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है.

तलवंडी साबो में उनके घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद यह वीडियो गुरुवार से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है. यह घटना कथित तौर पर 10 जुलाई को हुई थी. पुलिस ने कहा कि उसे नहीं पता कि वीडियो किसने लीक किया या वास्तव में इस घटना को किसने अंजाम दिया. घटना के संबंध में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.

वायरल वीडियों मे तलवंडी साबो से दो बार की आप पार्टी की विधायक बलजिंदर कौर को एक बहस के दौरान पति के पास जाते देखा जा सकता है. जिसमें सुखराज सिंह गुस्से में आकर अपनी सीट से उठ जाते हैं और उन्हें थप्पड़ मार देते है. जोड़े के बगल में खड़े कुछ लोग हस्तक्षेप करते हैं और विधायक के पति सिंह को दूर करने की कोशिश करते हैं.

फिलहाल वीडियो पर न तो विधायक कौर और न ही उनके पति ने कोई टिप्पणी की है. वहीं पंजाब राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष मनीषा गुलाटी ने कहा कि उन्होंने वीडियो देखा है और इस पर स्वत: संज्ञान लेंगी.

बता दें कि विधायक कौर और सिंह ने फरवरी 2019 में शादी की थी. सिंह कथित तौर पर माझा क्षेत्र के लिए आप की युवा शाखा के संयोजक थे. विधायक कौर ने साल 2009 में पंजाब विश्वविद्यालय, पटियाला से एमफिल किया. राजनीति में प्रवेश करने से पहले वह फतेहगढ़ साहिब में माता गुजरी कॉलेज में अंग्रेजी की प्रोफेसर थीं.

इसे भी पढ़ें: MP में सीरियल किलर खौफ: इस शहर में चौकीदारों को बना रहा निशाना, अबतक की इतनी हत्याएं

इसे भी पढ़ें: ममता बनर्जी ने RSS को लेकर कह दी ये बड़ी बात, मच गया सियासी हंगामा

इसे भी पढ़ें: पढ़ाने का गजब तरीका: नाच-गाकर अनोखे अंदाज पढ़ाते हैं ये टीचर, VIDEO देखकर आप भी हो जाएंगे खुश

इसे भी पढ़ें: आज नौसेना को मिलेगा INS विक्रांत, पीएम मोदी रहेंगे मौजूद

इसे भी पढ़ें: भीषण सड़क हादसा: इनोवा कार ने श्रद्धालुओं को कुचला, 6 की मौत 7 घायल

Related post

पंजाब AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा रेप केस में गिरफ्तारी के बाद पुलिस हिरासत से फरार, पुलिस पर फायरिंग और जवान को गाड़ी से कुचलने का आरोप

पंजाब AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा रेप केस में…

Spread the loveपंजाब के आम आदमी पार्टी (AAP) के सनौर विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा रेप के एक मामले में गिरफ्तारी के…
केजरीवाल के लिए सामूहिक उपवास शुरू, आम आदमी पार्टी का नया कैंपेन, विदेश तक होगा अनशन

केजरीवाल के लिए सामूहिक उपवास शुरू, आम आदमी पार्टी…

Spread the loveआबकारी घोटाले में जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने देशभर में सामूहिक उपवास शुरू…
पुलिस थाना पर खालिस्तान समर्थकों का हमला, कांग्रेस ने केन्द्र, राज्य और इंटेलीजेंस को बताया जिम्मेदार, कहा- ऐसा पहले कभी नहीं हुआ

पुलिस थाना पर खालिस्तान समर्थकों का हमला, कांग्रेस ने…

Spread the loveपंजाब के अजनाला में हुई हिंसा के मामले में पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने राज्य की आम आदमी पार्टी…