• 02/09/2022

सरकार ने कर्मचारियों की मांगे मानी, 12 दिन से चल रही हड़ताल समाप्त

सरकार ने कर्मचारियों की मांगे मानी, 12 दिन से चल रही हड़ताल समाप्त
Spread the love

छत्तीसगढ़ में चल रही अधिकारियों और कर्मचारियों की हड़ताल 12 दिन बाद आज खत्म हो गई है। सरकार द्वारा अधिकांश मांगे माने जाने के बाद शुक्रवार को कोर कमेटी की बैठक हुई। जिसके बाद हड़ताल  खत्म करने की घोषणा की गई।

34 प्रतिशत डीए देने की मांग को स्वीकार कर लिया गया है। वर्तमान में कर्मचारियों को 28 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है, इसे 6 प्रतिशत बढ़ाए जाने की मांग कर्मचारी कर रहे थे। मामले में मंत्री रविन्द्र चौबे ने मध्यस्तथा की, उनके बंगले में मुख्य सचिव के साथ मैराथन बैठक हुई। जिसमें फेडरेशन की अधिकांश मांगों को मान लिया गया।

बैठक के बाद मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अपील पर गौरत करते हुए अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन द्वारा आंदोलन को स्थगित करने का फैसला लिया गया है। हम कर्मचारियों की मांगो पर लगातार चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर और फेडरेशन के कमल वर्मा के आग्रह पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 5 घंटे बैठक चली। कर्मचारियों की अधिकांश मांगों पर सहमति बन गई है। कर्मचारियों अधिकारियों के हितों में जो भी निर्णय सरकार की ओर से आवश्यक होगा उस पर निर्णय लिया जाएगा। इसी आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी।

इससे पहले मुख्यमंत्री के अल्टीमेटम के बाद फेडरेशन की गुरुवार को बैठक हुई थी। जिसमें हड़ताल खत्म करने को लेकर कोई भी आम सहमति नहीं बनी थी।

इसे भी पढ़ें : BREAKING : HCL के रिटायर्ड सीएमडी के ठिकानों पर CBI छापा, सोना निकालने के प्लांट से जुड़ा है मामला

इसे भी पढ़ें : नौसेना में शामिल हुआ INS विक्रांत, PM मोदी ने बताया रक्षा क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक

इसे भी पढ़ें :  ‘आप’ विधायक को पति ने मारा थप्पड़, घटना CCTV में हुई कैद, VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल

इसे भी पढ़ें : फॉलोवर्स के लिए शख्स ने पत्नी का नहाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर डाला, फिर हुआ कुछ ऐसा कि…

Related post

छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए गौरव का पल, राष्ट्रपति पदक से सम्मानित होंगे 12 अधिकारी-कर्मचारी, देखें नाम

छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए गौरव का पल, राष्ट्रपति पदक…

Spread the love राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गणतंत्र दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ पुलिस के 12 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशिष्ट सेवा…
बाजार में आने वाले हैं 10 और 20 रुपये के ‘प्लास्टिक नोट, नई दिल्ली में होगी कागज के नोटों की छुट्टी सरकार ने दी हरी झंडी

बाजार में आने वाले हैं 10 और 20 रुपये…

Spread the loveनई दिल्ली । भारत में मुद्रा प्रणाली को अधिक टिकाऊ और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते…
स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय कांकेर में राजस्व मंत्री वर्मा करेंगे ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय कांकेर में राजस्व मंत्री…

Spread the loveकांकेर। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा कांकेर जिला मुख्यालय के नरहरदेव हाइयर सेकेंडरी स्कूल मैदान में आयोजित…