• 08/11/2025

1 दिसंबर से शुरू होगा संसद का शीतकालीन सत्र, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने दी जानकारी

1 दिसंबर से शुरू होगा संसद का शीतकालीन सत्र, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने दी जानकारी
Spread the love

Winter Session Of Parliament: अगले महीने दिसंबर से संसद का शीतकालीन सत्र लगने वाला है। जिसे लेकर आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। यह सत्र 1 दिसंबर से शुरू होकर 19 दिसंबर तक चलेगा। यह जानकारी केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने दी। सरकार ने शीतकालीन सत्र बुलाने का प्रस्ताव राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पास भेजा था, जिसे अब राष्ट्रपति ने मंजूरी दे दी है।

उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि, भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने 1 दिसंबर 2025 से 19 दिसंबर, 2025 तक (संसदीय कार्य की अनिवार्यताओं के अधीन) संसद का शीतकालीन सत्र आयोजित करने के सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। एक रचनात्मक और सार्थक सत्र की आशा है जो हमारे लोकतंत्र को मजबूत करे और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करे।

The Hon’ble President of India Smt. Droupadi Murmu ji has approved the proposal of the Government to convene the #WinterSession of #Parliament from 1st December 2025 to 19th December, 2025 (subject to exigencies of Parliamentary business).

Looking forward to a constructive &… pic.twitter.com/QtGZn3elvT

— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) November 8, 2025

Winter Session Of Parliament: बताया गया कि, इस सत्र के बाद जल्द ही बजट सत्र शुरू होना है। इसलिए संसद का यह सत्र अन्य सत्रों के मुकाबले छोटा होगा। वहीं इस सत्र में बिहार विधानसभा चुनाव का मुद्दा भी उठाया जा सकता है। इसके साथ ही इन दिनों 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में एसआईआर की भी प्रक्रिया चल रही है। विपक्ष इस प्रक्रिया का विरोध कर सकता है। इस सत्र में कई अहम बिल पास होने की भी संभावना जताई जा रही है। इस बार सरकार का ध्यान मुख्य रूप से जन विश्वास बिल और इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी बिल जैसे महत्वपूर्ण विधेयकों पर रहेगा।

Related post

मन में बरसों से बसी थी रामलला के दर्शन की आस, साय सरकार की योजना से पूरा हुआ डोमन-पार्वती का सपना

मन में बरसों से बसी थी रामलला के दर्शन…

Spread the love00 कबीरधाम के दंपती ने विशेष ट्रेन से पहुंचकर किए रामलला और बाबा विश्वनाथ के दर्शन रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन…
गुरु-शिष्य का रिश्ता शर्मसार! स्कूल के शिक्षक ने 11वीं की छात्रा को बनाया हवस का शिकार, घटना सामने आते ही मचा हड़कंप…

गुरु-शिष्य का रिश्ता शर्मसार! स्कूल के शिक्षक ने 11वीं…

Spread the loveसूरजपुर। गुरु को हमारी संस्कृति में भगवान से ऊपर का दर्जा दिया जाता है। लेकिन इस युग में इस…
CG : लिव-इन पार्टनर की हत्या, सेप्टिक टैंक में छिपाया शव; ऐसे खुला खौफनाक राज…..

CG : लिव-इन पार्टनर की हत्या, सेप्टिक टैंक में…

Spread the loveकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने…