• 09/11/2025

CG – इंस्टाग्राम के जरिए युवती को पहले प्रेम जाल में फंसाया, शादी का झांसा देकर बुझाई हवस की प्यास, प्रेग्नेंट होने पर कराया अर्बाशन, फिर जो हुआ…..

CG – इंस्टाग्राम के जरिए युवती को पहले प्रेम जाल में फंसाया, शादी का झांसा देकर बुझाई हवस की प्यास, प्रेग्नेंट होने पर कराया अर्बाशन, फिर जो हुआ…..
Spread the love

बिलासपुर। इंस्टाग्राम के जरिए एमआर मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव ने युवती से पहले दोस्ती की। एक ही जाति के होने का हवाला दिया, फिर शादी करने का भरोसा दिलाया और शारीरिक संबंध बना लिया। यह सिलसिला जारी रहा। युवती जब प्रेग्नेंट हुई तब शादी करने दबाव बनाई। एमआर ने दवा खिलाकर अर्बाशन करा दिया। इसके बाद उसका रवैया बदल गया और युवती से मारपीट करने लगा और शादी से इंकार करते हुए पल्ला भी झाड़ लिया। दगाबाज प्रेमी के खिलाफ युवती की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

सिरगिट्टी निवासी 21 वर्षीय युवती की दोस्ती एक साल पहले इंस्टाग्राम पर साहिल पारकर से हुई। साहिल एमआर है और चांटीडीह स्थित हॉस्टल में रहता है। दोनों की दोस्ती थोड़े समय बाद प्यार में बदल गई। साहिल ने युवती को 29 सितंबर 2024 को अपने किराए के मकान में ले गया। एक ही जाति के होने की बात कहते हुए शादी करने की बात कही। इसके बाद युवती से संबंध बनाया। यह सिलसिला लगातार जारी रहा, इस बीच वह युवती से अलग-अलग जगहों पर कई बार संबंध बनाया। इससे युवती प्रेग्नेंट हो गई। साहिल ने दवा खिलाकर युवती का गर्भपात करा दिया। थोड़े समय बाद जब युवती ने शादी की बात कही तो उसने इंकार कर दिया। इतना ही नहीं उसने युवती को जान से मारने की भी धमकी दी।

पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि साहिल ने उससे अलग-अलग कारण बताकर 35 हजार रुपए लिए। मांगने पर उसने रुपए भी नहीं दिए। कुछ समय बाद साहिल ने युवती का मोबाइल नंबर तक ब्लॉक कर दिया। एफआईआर के बाद से एमआर फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Related post

नक्सल मुक्त बस्तर के 100 दिन पूर्ण, डबल इंजन सरकार ने असंभव कार्य किया संभव : साव

नक्सल मुक्त बस्तर के 100 दिन पूर्ण, डबल इंजन…

Spread the loveरायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बस्तर में नक्सलवाद के सफाये के 100 दिन पूर्ण होने पर कहा कि, नक्सलवाद…
रायपुर समेत छह क्रिकेट स्टेडियमो में खेल गतिविधि के आयोजन पर रोक

रायपुर समेत छह क्रिकेट स्टेडियमो में खेल गतिविधि के…

Spread the loveरायपुर। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने जल संरक्षण से जुड़े मामले में देश के तीन क्रिकेट स्टेडियमों को अगली सुनवाई…
उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवा का अवसर: मुख्यमंत्री साय के निर्णय का छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन ने किया स्वागत

उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवा का अवसर: मुख्यमंत्री साय…

Spread the loveउत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवा का अवसर: मुख्यमंत्री साय के निर्णय का छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन ने किया स्वागत मुख्यमंत्री…