• 11/11/2025

रायपुर में 1 लाख से ज्यादा फर्जी मतदाता, मतदाता सूची का SIR आवश्यक: बृजमोहन

रायपुर में 1 लाख से ज्यादा फर्जी मतदाता, मतदाता सूची का SIR आवश्यक: बृजमोहन
Spread the love

रायपुर । सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि लोकतंत्र की सशक्तता और पारदर्शिता के लिए आवश्यक है कि कोई भी वैध मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे और कोई भी फर्जी मतदाता मतदाता सूची में शामिल न हो। इसके लिए मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अत्यंत आवश्यक है।

सांसद अग्रवाल ने सोमवार को रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के पुरानी बस्ती, लाखे नगर, भाटागांव, सदर बाजार और सिविल लाइन मंडल के ब्लॉक लेवल एजेंट्स (BLA) एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक ली। उन्होंने कहा कि यह समय मतदाता सूची को शुद्ध करने का है और प्रत्येक कार्यकर्ता को इस कार्य में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि जिन मतदाताओं के नाम एक से अधिक स्थानों पर हैं, उनके नाम केवल एक वैध पते पर रहें। जो मतदाता अब अन्य स्थानों पर निवास करने लगे हैं या जिनकी मृत्यु हो चुकी है, उनके नाम सूची से हटाए जाएं। वहीं, जिन पात्र नागरिकों के नाम अभी तक सूची में नहीं हैं, उनके नाम जोड़े जाएं।

सांसद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे ब्लॉक लेवल अधिकारियों को पूर्ण सहयोग दें ताकि राजधानी रायपुर में मतदाता सूची का शुद्धिकरण कार्य पारदर्शी और प्रभावी तरीके से पूरा किया जा सके।

बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, ब्रजेश पांडे, कुंजन प्रजापति, मंडल अध्यक्ष केदार धनगर, सचिन सिंघल, अभिषेक तिवारी, सुनील कुकरेजा, संतोष सोनी, पार्षदगण, बीएलए, तथा पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related post

महतारी वंदन योजना से सरिता के हुनर को मिला सहारा, सिलाई से परिवार की आजीविका में दे रहीं योगदान

महतारी वंदन योजना से सरिता के हुनर को मिला…

Spread the love00 हर महीने मिलने वाले एक हजार रुपये से खरीद रहीं धागा और सिलाई सामग्री, घर बैठे स्वरोजगार को…
पति के निधन के बाद चार बेटियों का भविष्य संवारने का उठाया बीड़ा, सक्षम योजना से आत्मनिर्भर बनीं इंदु लता

पति के निधन के बाद चार बेटियों का भविष्य…

Spread the love00 एक लाख रुपये के ऋण से शुरू किया डेयरी व्यवसाय, दो भैंसों से प्रतिदिन लगभग 20 लीटर दूध…
महिला सशक्तिकरण से विकसित छत्तीसगढ़ का सपना होगा साकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महिला सशक्तिकरण से विकसित छत्तीसगढ़ का सपना होगा साकार…

Spread the loveमहिलाओं को योजनाओं की लाभार्थी ही नहीं, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में नेतृत्वकर्ता बनाना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री  साय…