• 14/11/2025

बिलासपुर में कोर्ट के आदेश के बाद 3 गांजा तस्करों की 1.50 करोड़ की प्रापर्टी फ्रीज की गई

बिलासपुर में कोर्ट के आदेश के बाद 3 गांजा तस्करों की 1.50 करोड़ की प्रापर्टी फ्रीज की गई
Spread the love

बिलासपुर ;- बिलासपुर में कोर्ट के आदेश के बाद 3 गांजा तस्करों की 1.50 करोड़ की प्रापर्टी फ्रीज की गई है। आरोपियों ने गांजा बेचकर अवैध कमाई से मकान और प्लाट खरीदे थे। जांच में ये बात भी सामने आई है कि एक आरोपी ने अपनी पत्नी और प्रेमिका के नाम से आलीशान मकान बनाए थे और जमीन खरीदी थी।

मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। गांजा तस्करों के जब्त प्रापर्टी को मुंबई के सफेमा कोर्ट ने भी अवैध माना है। पुलिस ने सकरी और सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एनडीपीएस की कार्रवाई के बाद तीन आरोपियों की संपत्ति कुर्क की थी।

कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद संपत्ति नशे के अवैध कारोबार से अर्जित करना पाया। जिसके बाद दोनों मामलों में कुल 1.50 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति फ्रीज करने का आदेश दिया है।

नशे के अवैध कारोबार से बनाए आलीशान मकान

एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-एफ के तहत दो मामलों में संपत्ति कुर्क कर पुलिस ने प्रकरण सफेमा कोर्ट भेजा था। इसमें सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के गांजा तस्करी व बेचने वाले आरोपी अजय चक्रवर्ती की संपत्ति कुर्क की थी। उसने नशे के अवैध कारोबार से 1.20 करोड़ के दो आलीशान मकान बनाए थे।

वहीं सकरी पुलिस ने चोरभट्ठी से गांजा बेचने वाली क्रांति पांडे और गांजा सप्लायर दीपक गंडा 15 लाख का मकान और 21 लाख का प्लाट कुर्क किया था। दोनों मामले मुंबई सफेमा कोर्ट भेजे गए थे। कोर्ट ने तीन तस्करों के 1.50 करोड़ रुपए कीमती दो मकान, प्लाट को फ्रीज करने का आदेश दिया है।

गांजा देते और लेते पकड़े गए थे विक्रेता व तस्कर

सकरी पुलिस ने गांजे का कारोबार करने वाली चोरभट्ठी खुर्द निवासी कांति पांडे व सप्लायर दीपक गंडा को लेनदेन करते हुए पकड़ा था। महिला से गांजा और सप्लायर से कैश बरामद हुआ था।

कार्रवाई की बाद जब संपत्ति की जांच की गई तो 15 लाख का मकान व 21 लाख रुपए कीमती प्लॉट पुलिस को मिला था। वहीं दीपक से गांजा सप्लाई करने के बाद प्राप्त की गई ढाई लाख रुपए कैश जब्त हुई थी।

चक्रवर्ती ने पत्नी व प्रेमिका के नाम पर खरीदी थी संपत्ति

सिरगिट्टी पुलिस ने क्षेत्र के गांजा कारोबारी अजय चक्रवर्ती को गांजा परिवहन के मामले में पकड़ा था। उसके खिलाफ मध्यप्रदेश के जबलपुर में भी एनडीपीएस के अपराध दर्ज थे।

संपत्ति की जांच मे पुलिस को पत्नी और प्रेमिका के नाम सिरगिट्टी आवास पारा व टिकरापारा में 1.20 करोड़ की संपत्ति जब्त कर सफेमा भेजा था।

दोनों विवेचकों को एसएसपी ने दिया कैश रिवार्ड

दोनों कार्रवाइयों में सकरी थाना के एएसआई सुरेंद्र तिवारी और सिरगिट्टी थाना के हवलदार प्रभाकर सिंह ने विवेचना की थी। दोनों मामलों में उत्कृष्ट व सटीक विवेचना के कारण सफेमा ने पुलिस की पूरी कार्रवाई को वैद्य माना है। दोनों विवेचकों को उनके बेहतरीन विवेचना के लिए एसएसपी ने उन्हें 500-500 रुपए कैश रिवार्ड से पुरस्कृत किया है।

अब तक 7 केस में 20 आरोपियों की 7.50 करोड़ की संपत्ति जब्त

बिलासपुर पुलिस ने अब तक जिले में गांजा व नशीली दवा के कारोबार व तस्करी से जुड़े 7 मामलों में कुल 20 आरोपियों की संपत्ति कुर्क हो चुकी है। इन सभी मामलों पर सफेमा कोर्ट पेश किए गए साक्ष्यों के आधार पर संपत्ति नशे के अवैध कारोबार से कमाई का होना पाया गया है।

कोर्ट अब तक 7.50 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त कर चुका है। संपत्ति जब्त करने के मामले में बिलासपुर पूरे छत्तीसगढ़ में सबसे आगे हैं।

Related post

शिक्षा ही विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे मजबूत नींव – राजेश अग्रवाल

शिक्षा ही विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे मजबूत नींव –…

Spread the loveरायपुर – पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री  राजेश अग्रवाल ने आज सरगुजा जिले के पी. एम.  स्वामी आत्मानन्द शासकीय…
डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में रेलवे अधोसंरचना अभूतपूर्व गति से हो रही सशक्त – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में रेलवे…

Spread the loveरायपुर- मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने रायपुर में 250 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के लिए अतिरिक्त होमिंग सुविधाओं के निर्माण हेतु…
छत्तीसगढ़ में एआई (AI) तकनीक से होगा पीएमजीएसवाई सड़कों का निरीक्षण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ में एआई (AI) तकनीक से होगा पीएमजीएसवाई सड़कों…

Spread the loveरायपुर- छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत बनी ग्रामीण सड़कों के रखरखाव और उनकी गुणवत्ता को…