• 21/11/2025

CG : कक्षा 12वीं की छात्रा ने संभाला एसपी का कार्यभार, लिए कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय

CG : कक्षा 12वीं की छात्रा ने संभाला एसपी का कार्यभार, लिए कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय
Spread the love

जांजगीर चांम्पा। अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस के अवसर पर जिले में आयोजित नवाचार कार्यक्रम के तहत कक्षा 12वीं की छात्रा संतोषी धीवर ने एक दिन के एसपी का कार्यभार संभाला और कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिए।सबसे पहले, उन्होंने स्कूल और कॉलेज परिसरों के आसपास स्थित पान ठेला व गुमटियों को 200 मीटर से अधिक दूरी पर संचालित करने के निर्देश दिए, ताकि छात्र-छात्राओं के लिए सुरक्षित व शिक्षा अनुकूल वातावरण बनाया जा सके।
इसके अलावा, पुलिस लाइन का अवलोकन करते हुए टू व्हीलर वाहन नीलामी प्रकरण को वरिष्ठ कार्यालय के लिए अग्रेषित किया गया।

इस अवसर पर डीएसपी कविता ठाकुर एवं सीएसपी योगिताबाली खापर्डे ने जिले में साइबर सुरक्षा, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा ट्रैफिक शाखा द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी छात्रा-स्पेशल एसपी को प्रदान की।

अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस हर वर्ष 20 नवंबर को मनाया जाता है…
इस दिन का उद्देश्य बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा करना, उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाना और समाज में सद्भाव व सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है।
सरकारों और समुदायों को यह संदेश दिया जाता है कि बच्चे ही राष्ट्र का भविष्य हैं, और उनकी सुरक्षा, शिक्षा व विकास हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।

Related post

श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिलेगी बड़े स्कूलों में…

Spread the loveमुख्यमंत्री ने श्रमिक परिवारों के बच्चों का किया सम्मान, उनके साथ बैठकर किया भोजन और साझा किए अपने जीवन…
नक्सलवाद के अंत से बहनों को मिला सुरक्षा और विश्वास का सबसे बड़ा उपहार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

नक्सलवाद के अंत से बहनों को मिला सुरक्षा और…

Spread the loveरायपुर 25 अगस्त 2026/ रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले राजधानी रायपुर में आज भाई-बहन के स्नेह और राष्ट्ररक्षा…
मुख्यमंत्री ने संसदीय संकुल विकास परियोजना मिनवाखाड़ पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया

मुख्यमंत्री ने संसदीय संकुल विकास परियोजना मिनवाखाड़ पर आधारित…

Spread the loveरायपुर- मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने सोमवार को निवास कार्यालय में संसदीय संकुल विकास परियोजना मिनवाखाड़ पर आधारित पुस्तक…