• 23/11/2025

IND vs SA : इस दिन रायपुर में भिड़ेगी भारत और दक्षिण अफ्रीका, यहां से खरीदें ऑनलाइन टिकट…

IND vs SA : इस दिन रायपुर में भिड़ेगी भारत और दक्षिण अफ्रीका, यहां से खरीदें ऑनलाइन टिकट…
Spread the love

रायपुर। टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के 3 दिसंबर को होने वाले दूसरे वनडे मैच के लिए टिकट बिक्री 22 नवंबर से शुरू हो गई है। ये मुकाबला 3 दिसंबर की दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। जो छत्तीसगढ़ के रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

इस मैच का लुफ्त उठाने के लिए क्रिकेट प्रेमी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म टिकट जिनी (ticket-genie.in) पर टिकट बुक कर सकेंगे। वहीं, ऑफलाइन टिकट बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में 24 नवंबर से उपलब्ध हो जाएंगे। टिकट के लिए आधार कार्ड और क्यूआर कोड दिखाना होगा।

स्टूडेंट्स के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, जिसके तहत वे 24 नवंबर को इंडोर स्टेडियम जाकर ही अपनी टिकट खरीद सकेंगे। कुल 48 हजार टिकटों की बुकिंग की जा रही है। ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए क्रिकेट संघ ने प्रत्येक आईडी पर अधिकतम 4 टिकट जारी करने का नियम लागू किया है। वहीं, प्रदेश के सभी दिव्यांग खिलाड़ी  फ्री में मैच देख सकेंगे।

इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें 1 दिसंबर से रायपुर पहुंचना शुरू करेंगी। 2 दिसंबर को दोनों टीमें शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास करने उतरेंगी।

Related post

Aaj ka Panchang 9 October 2026: आश्विन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 9 October 2026: आश्विन कृष्ण पक्ष…

Spread the loveAaj ka Panchang 9 October 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा,…
Aaj ka Rashifal 9 October 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 9 October 2026: मेष से लेकर…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 9 October 2026: ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज कई राशियों के लिए नए अवसर और शुभ संकेत…
मुख्यमंत्री साय ने जिले को दी 218 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री साय ने जिले को दी 218 करोड़ से…

Spread the love– 1.22 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण एवं 217 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन…