• 24/11/2025

CG : पुलिस वाले की नौकरानी ही निकली चोर, पति के साथ मिलकर घर में की लाखों की चोरी

CG : पुलिस वाले की नौकरानी ही निकली चोर, पति के साथ मिलकर घर में की लाखों की चोरी
Spread the love

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिसकर्मी के घर हुई चोरी (Police Wale Ke Ghar Par Chori) का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। चोर कोई और नहीं बल्कि उसी के घर में काम करने वाली नौकरानी ही निकली,, जिसने अपने पति के साथ मिलकर चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह पूरा मामला भिलाई भट्टी थाना क्षेत्र का है। यहां पुलिसवाले की नौकरानी ने ही उसके घर में डाका डाल दिया। नौकरानी ने अपने पति के साथ मिलकर सोने-चांदी के गहने के साथ ही नगद पर भी हाथ साफ कर दिया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के गहने और नगद बरामद कर लिया है।

29 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच हुई चोरी

दरअसल, पीड़ित राकेश चौधरी ने 16 नवंबर को थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह छावनी थानें में कॉस्टेबल के पद पर पदस्थ है और सेक्टर 2 में रहता है। 29 अक्टूबर को उन्होंने अलमारी में सोने-चांदी के गहने रखे थे, लेकिन जब 15 नवंबर को शादी समारोह में जाने के लिए अलमारी खोला तो लगभग 8 लाख के गहने के साथ ही 51 हजार नगदी भी गायब मिली।

चोरी के गहने और नगद बरामद

शिकायत के बाद पुलिस ने भी मामला दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरु की और शक के आधार पर घर में काम करने वाली नौकरानी सरस्वती साहू को पकड़ा और जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो पूरे मामले का खुलासा हो गया। उसने बताया कि 29 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच उसने चोरी की थी और गहने को अपने पति को छिपाने के लिए दे दिए थे। ऐसे में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने की दो चैन, 4 झुमका, 4 बाली-टॉप्स, एक लटकन, एक मंगलसूत्र, 1 बाली , चांदी की पायल और 51 हजार 600 रुपए नगद बरामद किया|

Related post

एक जनवरी से राज्य के सभी अस्पतालों को डिजिटल करने का लक्ष्य लेकर करें काम: श्याम बिहारी जायसवाल

एक जनवरी से राज्य के सभी अस्पतालों को डिजिटल…

Spread the love00 आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन कार्यशाला: छत्तीसगढ़ में 2.63 करोड़ नागरिकों के बने आभा, 12 हजार स्वास्थ्य संस्थान जुड़े…
फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट मामले की सुनवाई के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड, त्वरित जांच कर दी जाएगी रिपोर्ट

फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट मामले की सुनवाई के लिए बनेगा…

Spread the love00 समाज कल्याण मंत्री राजवाड़े व स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने ली संयुक्त बैठक रायपुर। दिव्यांगजनों, उभयलिंगी समुदाय तथा अन्य अंतर्विभागीय…
उपराष्ट्रपति के 2 सितंबर को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा

उपराष्ट्रपति के 2 सितंबर को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास की…

Spread the loveएम्स रायपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे उपराष्ट्रपति, व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश रायपुर, 19 अगस्त 2026/ मुख्य…