• 16/12/2025

आईपीएल ऑक्शन 2026: खिलाड़ियों की सूची अपडेट, 19 नए नाम जोड़े गए

आईपीएल ऑक्शन 2026: खिलाड़ियों की सूची अपडेट, 19 नए नाम जोड़े गए
Spread the love

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की नीलामी से ठीक पहले खिलाड़ियों की सूची में एक बार फिर बदलाव किया गया है। सोमवार को जारी अपडेट के अनुसार, फ्रेंचाइज़ियों के अनुरोध पर 19 अतिरिक्त खिलाड़ियों को नीलामी सूची में शामिल किया गया है। इसके साथ ही अब कुल खिलाड़ियों की संख्या बढ़कर 369 हो गई है।

इस ताज़ा अपडेट में सबसे अहम नाम बंगाल के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन का है, जिन्हें पहली बार IPL 2026 नीलामी सूची में जगह मिली है।

इससे पहले लीग ने नौ खिलाड़ियों को नीलामी पूल में जोड़ा था, जिनमें त्रिपुरा के ऑलराउंडर मानिसंकर मुरसिंह, स्वास्तिक चिकारा और दक्षिण अफ्रीका के इथन बॉश शामिल थे। हालांकि, कुछ ही समय बाद इन नामों को सूची से हटा लिया गया था। अब नवीनतम अपडेट के बाद इन नौ खिलाड़ियों को एक बार फिर नीलामी सूची में शामिल कर लिया गया है।

नीलामी सूची में जोड़े गए खिलाड़ी और उनकी बेस प्राइस

मानसिंकर मुरसिंह – ₹30 लाख

स्वास्तिक चिकारा – ₹30 लाख

इथन बॉश – ₹75 लाख

विरनदीप सिंह – ₹30 लाख

चामा मिलिंद – ₹30 लाख

के.एल. श्रीजित – ₹30 लाख

राहुल राज नामला – ₹30 लाख

क्रिस ग्रीन – ₹75 लाख

विराट सिंह – ₹30 लाख

अभिमन्यु ईश्वरन – ₹30 लाख

त्रिपुरेश सिंह – ₹30 लाख

काइल वेरेयेन – ₹1.25 करोड़

ब्लेसिंग मुजाराबानी – ₹75 लाख

बेन सियर्स – ₹1.50 करोड़

राजेश मोहंती – ₹30 लाख

स्वास्तिक सामल – ₹30 लाख

सरांश जैन – ₹30 लाख

सूरज संगराजू – ₹30 लाख

तनमय अग्रवाल – ₹30 लाख

अबू धाबी के एतिहाद एरीना में होने वाली इस नीलामी से पहले हुए इस अपडेट ने फ्रेंचाइज़ियों के लिए विकल्पों को और व्यापक बना दिया है। सभी की नजरें अब इस पर टिकी हैं कि इन नए नामों पर कौन-सी टीमें दांव लगाती हैं।

Related post

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं…

Spread the loveगुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश लापरवाही और धीमा प्रगति पर होगी कार्रवाई…
श्रावण के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

श्रावण के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचे उप मुख्यमंत्री…

Spread the loveमां नर्मदा के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की कांवडि़यों के बीच बैठकर ग्रहण किया प्रसाद रायपुर–…
मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी

मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के…

Spread the loveडौण्डीलोहारा में आयोजित समारोह में 67 लाख 28 हजार 918 बहनों के खाते में 631 करोड़ से अधिक की…