• 18/12/2025

BREAKING : डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी…

BREAKING : डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी…
Spread the love

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बल के जवानों ने 3 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के जवान आज सुबह गोलापल्ली क्षेत्र में सर्चिंग करने पहुंचे थे। इसी दौरान सिंगनमरागु इलाके में नक्सलियों से मुठभेड़ शुरू हो गई। डीआरजी के जवान माओवादियों की मांद में घुसकर उनका खात्मा कर रहे हैं। इलाके में दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग जारी है।

जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बल के जवान नक्सल विरोधी अभियान के तहत जंगल में सर्चिंग के लिए निकले थे। इस दौरान वहां माओवादियों के साथ उनकी मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में अब तक 3 नक्सली मारे गए हैं। मारे गए नक्सलियों में किस्टाराम एरिया कमेटी से जुड़े तीन माओवादी शामिल हैं। पूरे ऑपरेशन की मॉनिटरिंग सुकमा एसपी किरण चव्हाण स्वयं कर रहे हैं।

मारे गए नक्सलियों की पहचान इस प्रकार हुई है

माड़वी जोगा उर्फ मुन्ना उर्फ जगत, एरिया कमेटी मेंबर (एसीएम), किस्टाराम एरिया कमेटी
सोधी बंदी, एसीएम, किस्टाराम एरिया कमेटी
नुप्पो बाजनी, एसीएम (महिला), किस्टाराम एरिया कमेटी
फिलहाल इलाके में रुक-रुक कर दोनों ओर से फायरिंग जारी है. मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है.

Related post

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में स्वर्गीय शांताराम का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में…

Spread the loveमुख्यमंत्री  साय ने मदकूद्वीप में समाजसेवी स्वर्गीय शांताराम को अर्पित किए श्रद्धासुमन स्वर्गीय शांताराम की स्मृति में समर्पित उद्यान…
मुख्यमंत्री  साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास: मदकू में 68.96 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, ट्रॉमा सेंटर और इको टूरिज्म सेंटर सहित कई बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री  साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण…

Spread the loveसरगांव में खुलेगा ट्रॉमा सेंटर, मदकू द्वीप में बनेगा इको टूरिज्म सेंटर आंगन मिलन सेवा, रक्तदान एवं नि:शुल्क मेगा…
राजभाषा आयोग के अध्यक्ष  प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की भेंट

राजभाषा आयोग के अध्यक्ष  प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु…

Spread the loveबेमेतरा में 26-27 सितंबर को होने वाले प्रांतीय राजभाषा सम्मेलन में शामिल होने का दिया न्योता मुख्यमंत्री  विष्णु देव…