• 19/12/2025

रायपुर समेत देश के 30 से अधिक ठिकानों पर ED की दबिश, 2,434 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हो रही जांच

रायपुर समेत देश के 30 से अधिक ठिकानों पर ED की दबिश, 2,434 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हो रही जांच
Spread the love

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छत्तीसगढ़ के रायपुर समेत देश के करीब 30 से अधिक ठिकानों पर दबिश दी है। जिसके बाद से कारोबारियों और निवेशकों में हड़कंप मच गया। यह मामला 2,434 करोड़ रुपये के घोटाले से जुड़ा है, जिसमें CBI में दर्ज निवेशकों से रियल एस्टेट निवेश फंड के जरिए धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपये की हेराफेरी मामले से जुड़ा है।

बता दें कि, ईडी की टीम ने छत्तीसगढ़ की राजधानी  रायपुर, मुंबई, महाराष्ट्र के  नासिक और कर्नाटक के बेंगलुरु में दबिश दी है। जबकि, अकेले मुंबई में करीब 20 ठिकानों पर ईडी की टीमें दबिश देकर एक साथ जांच कर रही है।

 वहीं रायपुर, नासिक और बेंगलुरु में करीब 10 ठिकानों को खंगाला जा रहा है। इसमें जय कॉर्प लिमिटेड के निदेशक, उद्योगपति आनंद जयकुमार जैन और उनकी सहयोगी कंपनियां और उनके व्यापारिक साझेदार इस रेड के दायरे में हैं।

Related post

भारतीय नौसेना को मिली नई ताकत, माहे श्रेणी के सातवें पनडुब्बी रोधी युद्धपोत ‘मछलीपटनम’ का शुभारंभ

भारतीय नौसेना को मिली नई ताकत, माहे श्रेणी के…

Spread the loveभारतीय नौसेना के लिए कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल) में निर्मित माहे श्रेणी के सातवें उथले जल में चलने वाले…
प्रकृति, पर्यावरण और समस्त सृष्टि का सम्मान हमारे अस्तित्व के मूल में है : पीएम मोदी

प्रकृति, पर्यावरण और समस्त सृष्टि का सम्मान हमारे अस्तित्व…

Spread the loveप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए देशवासियों को भारतीय संस्कृति के गूढ़…
सावन माह के शुभारंभ के साथ महाकाल मंदिर में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, ‘जय महाकाल’ जयघोष से गूंजा मंदिर

सावन माह के शुभारंभ के साथ महाकाल मंदिर में…

Spread the loveभगवान शिव को समर्पित सावन मास के शुभारंभ के साथ आज गुरुवार को उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर…