• 26/12/2025

Aaj ka Rashifal : आज इन राशियों के जीवन में रहेगा उतार-चढ़ाव, धन हानि के हैं संकेत, पढ़ें विस्तृत राशिफल

Aaj ka Rashifal : आज इन राशियों के जीवन में रहेगा उतार-चढ़ाव, धन हानि के हैं संकेत, पढ़ें विस्तृत राशिफल
Spread the love

Aaj ka Rashifal 26 December 2025: ग्रहों की स्थिति- गुरु मिथुन राशि में। केतु सिंह राशि में। बुध वृश्चिक राशि में। सूर्य, शुक्र, मंगल धनु राशि में। चंद्रमा और राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।

मेष राशि- मन परेशान रहेगा। यात्रा में थोड़ा कष्ट संभव है। आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। भ्रामक सी कुछ भी सूचना मिल सकती है। प्रेम, संतान मध्यम। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़। व्यापार थोड़ा सा मध्यम। कुल मिलाकर एक मध्यम समय या मन को खराब करने वाला समय प्रतीत होगा, लेकिन ऐसा कुछ नेगेटिविटी दिख नहीं रही है। नेगेटिविटी बनी रहेगी लेकिन इसका असर वाकई निगेटिव नहीं होगा। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृषभ राशि- व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। थोड़ा सा कोर्ट-कचहरी में हार जैसा अनुभव करेंगे। प्रेम, संतान अच्छा रहेगा। व्यापार मध्यम रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- मान-सम्मान पर ठेस पहुंचेगी। अपमानित होने का भय रहेगा। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। धर्म-कर्म में अतिवादी न बनें। बाकी सब ठीक-ठाक है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। नीली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि- स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। उदर रोग से परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य दोनों पर ध्यान दें। नौकरी-चाकरी भी मध्यम है। प्रेम, संतान ठीक-ठाक। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- शत्रु एक्टिव रहेंगे। नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, लेकिन जीत आपकी होगी। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम रहेगा। स्वास्थ्य भी मध्यम है। व्यापार ठीक है। नीली वस्तु पास रखें।

तुला राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। मन परेशान रहेगा। विद्यार्थियों के लिए भी परेशानी का समय। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़। प्रेम, संतान गड़बड़। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि- घरेलू सुख बाधित होगा। घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में परेशानी होगी। स्वास्थ्य भी मध्यम। मानसिक स्वास्थ्य भी मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। काली वस्तु का दान करें।

धनु राशि- व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। नाक, कान, गला की परेशानी होगी। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार मध्यम है। काली वस्तु का दान करें।

मकर राशि- धन हानि के संकेत हैं। निवेश न करें। गंदी भाषा के प्रयोग से बचें। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। कौटुंबिक सुख में बाधा रहेगी। प्रेम, संतान ठीक-ठाक। व्यापार भी ठीक है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि- घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। बहुत खराब नहीं होगा लेकिन ऐसा फील होगा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छ। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- सर में चोट-चपेट लग सकती है। नेत्र विकार संभव है। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है लेकिन दूरी बनी रहेगी और थोड़ी उनको लेकर भी नकारात्मक सोच बनी रहेगी। व्यापार अच्छा है। काली वस्तु का दान करें। शिवजी का जलाभिषेक करें। शुभ होगा।

Related post

लघु उद्योगों और एमएसएमई को मजबूत बनाकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का रोडमैप तैयार कर रही सरकार : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

लघु उद्योगों और एमएसएमई को मजबूत बनाकर विकसित छत्तीसगढ़…

Spread the loveरायपुर: वित्त मंत्री  ओ.पी. चौधरी आज रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित 14वें इंडिया…
भगवान लिंगराज के दर्शन कर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना….

भगवान लिंगराज के दर्शन कर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

Spread the loveरायपुर: मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया।…
छत्तीसगढ़-ओडिशा के आपसी सहयोग, विकास और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर साय ने की माझी से चर्चा

छत्तीसगढ़-ओडिशा के आपसी सहयोग, विकास और जनकल्याण से जुड़े…

Spread the love00 मुख्यमंत्री साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…