• 28/12/2025

CG- आग में झुलसकर महिला की मौत: खेत में मिली अधजली लाश…पराली जलाने का हादसा या कुछ और?

CG- आग में झुलसकर महिला की मौत: खेत में मिली अधजली लाश…पराली जलाने का हादसा या कुछ और?
Spread the love

बलौदा बाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां पराली जलाने गई महिला खुद ही आग की चपेट में आ गई। इस घटना में उसकी मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई। इधर मौके पर पहुंची फॉरेंसिक और पुलिस की टीम ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

आग में जिंदा जलकर महिला की मौत

यह हादसा कसडोल थाना क्षेत्र में हुआ है। यहां कि एक महिला की आग में जिंदा जलकर मौत हो गई। दरअसल महिला अपने खेत में पराली जलाने गई थी। इसी दौरान वो आग की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस भी हादसे की जांच में जुट गई है।

पराली जलाने के दौरान चपेट में आई महिला

जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान प्रभा साहू के रूप में की गई है, जो कि सेल गांव में रहती थी। रविवार सुबह प्रभा अपने घर से 1 किलोमीटर दूर स्थित खेत में पराली जलाने गई थी। इस दौरान उसने जब पराली में आग लगाई तो आग अचानक से इतनी भड़क गई की उसको भागने का मौका ही नहीं मिला और आग की लपटों में फंसकर उसकी मौत हो गई।

घटना की जांच में जुटी फॉरेंसिक और पुलिस की टीम

घटना के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सुटना मिलते ही फायर ब्रिगेड, फॉरेंसिक और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक महिला की मौत हो गई। इधर फॉरेंसिक की टीम ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। साथ ही पुलिस ने भी आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related post

Aaj ka Panchang 24 November 2026: कार्तिक पूर्णिमा आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 24 November 2026: कार्तिक पूर्णिमा आज,…

Spread the loveAaj ka Panchang 24 November 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा,…
Aaj Ka Rashifal 24 November 2026: आज इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, धन लाभ और तरक्की के योग; मेष-मीन समेत इन राशियों को रहना होगा सावधान!

Aaj Ka Rashifal 24 November 2026: आज इन राशियों…

Spread the love Aaj ka Rashifal 24 November 2026: आज का राशिफल कुछ राशियों के लिए धन लाभ और तरक्की के…
CG में गांजे की बड़ी खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, नशे के सौदागरों पर पुलिस की कार्रवाई

CG में गांजे की बड़ी खेप के साथ दो…

Spread the loveबालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. गुंडरदेही थाना…