• 30/12/2025

CG – फिर चाकू बाजी से दहला इलाका : पार्षद समेत दो लोगों पर चाकू से किया हमला, 2 आरोपी गिरफ्तार…..

CG – फिर चाकू बाजी से दहला इलाका : पार्षद समेत दो लोगों पर चाकू से किया हमला, 2 आरोपी गिरफ्तार…..
Spread the love

बालोद। जिले से चाकूबाजी की वारदात सामने आई है। दल्लीराजहरा से डौंडीलौहारा के मड़ई मेला देखने पहुंचे कांग्रेस पार्षद समेत 2 लोगों पर चाकू से हमला हो गया। घायलों को गले और सिर पर गंभीर चोट आई है, जिनका फिलहाल अस्पताल में इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक, दल्लीराजहरा से 6 युवक मड़ई मेला देखने के लिए डौंडीलोहारा गए हुए थे। इस दौरान युवकों की दूसरे गुट से किसी बात पर बहस हो गई। अचानक भरे मेले में आरोपियों ने युवकों पर चाकू से वार कर दिया। हमले में दल्लीराजहरा के वार्ड 16 पार्षद पावेंद्र कोडप्पा और एक अन्य घायल हो गया। उन्हें पेट, गले और सिर पर गंभीर चोट आई है।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं चाकूबाजी की शिकायत पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Related post

छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, मुख्यमंत्री साय ने जताई प्रसन्नता

छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच,…

Spread the loveभारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को मिला आमंत्रण मुख्यमंत्री  साय ने…
स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता और सहज उपलब्धता सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता और सहज उपलब्धता सुनिश्चित करना…

Spread the loveमुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के कामकाज की उच्चस्तरीय समीक्षा की भविष्य की जरूरतों…
नीले ड्रम हत्याकांड में बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, परिवार को मिला इंसाफ

नीले ड्रम हत्याकांड में बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल…

Spread the loveमेरठ। उत्तर प्रदेश के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत ने दोषी साहिल शुक्ला और मुस्कान रस्तोगी को मृत्युदंड…