• 31/12/2025

CG : विद्युत लोको शेड में भीषण आग, दमकल की टीम मौके पर तैनात

CG : विद्युत लोको शेड में भीषण आग, दमकल की टीम मौके पर तैनात
Spread the love

भिलाई । भिलाई से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां चरोदा स्थित विद्युत लोको शेड में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि यह आग मालगाड़ी से निकलने वाले वेस्टेज में लगी, जिसे बाद में नीलामी के लिए रखा जाता है। आग की सूचना मिलते ही दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास लगातार जारी है।

यह मामला चरोदा रेलवे चौकी क्षेत्र का बताया जा रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के जान के नुकसान की खबर नहीं है। वहीं आगजनी से हुए नुकसान का आकलन अभी किया जाना बाकी है। प्रशासन और रेलवे के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Related post

राज्यपाल रमेन डेका से स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सौजन्य भेंट की

राज्यपाल रमेन डेका से स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव…

Spread the loveरायपुर: राज्यपाल  रमेन डेका से लोकभवन में स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री गजेंद्र यादव ने सौजन्य…
स्वास्थ्य अधोसंरचना को मिलेगी नई गति: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

स्वास्थ्य अधोसंरचना को मिलेगी नई गति: स्वास्थ्य मंत्री श्याम…

Spread the loveरायपुर:  स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में स्वास्थ्य अधोसंरचना को नई गति देने की दिशा…
संत रविदास ने समरसता, समानता और भक्ति का जो मार्ग दिखाया, वही विकसित और सशक्त भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

संत रविदास ने समरसता, समानता और भक्ति का जो…

Spread the loveसंत रविदास की 650वीं जयंती वर्ष पर आयोजित कलश वंदन महाअभियान में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय संत रविदास…