• 01/02/2026

बजट में कैंसर पीड़ितों को बड़ी राहत, 17 दवाईयां होंगी सस्ती, बनेंगे आयुर्वेद के 3 नए एम्स

बजट में कैंसर पीड़ितों को बड़ी राहत, 17 दवाईयां होंगी सस्ती, बनेंगे आयुर्वेद के 3 नए एम्स
Spread the love

नई दिल्ली।  केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण ने आज लोकसभा में अपना  9वां केंद्रीय बजट पेश किया। इस बजट में उन्होंने कैंसर से जुड़ी 17 दवाईयों को भारत में सस्ती करने को घोषणा की। उन्होंने कहा कि, “मरीजों, खासकर कैंसर से पीड़ित लोगों को राहत देने के लिए, मैं 17 दवाओं पर बेसिक कस्टम ड्यूटी से छूट देने का प्रस्ताव करती हूं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, मैं दवाओं, मेडिसिन और खास मेडिकल मकसद के लिए इस्तेमाल होने वाले खाने के पर्सनल इंपोर्ट पर इंपोर्ट ड्यूटी से छूट देने के मकसद से 7 और दुर्लभ बीमारियों को जोड़ने का भी प्रस्ताव करती हूं।”

इस दौरान उन्होंने आयुर्वेद चिकित्सा के लिए बड़ी घोषणा की है। निर्मला सीतारमण ने कहा कि, हाई क्वालिटी के आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स का एक्सपोर्ट करेंगे. युवाओं को करियर पाथवे उपलब्ध कराने के लिए स्कीम लाई जाएगी। अगले पांच साल में एक लाख स्पेशलिस्ट हेल्थकेयर प्रोफेशनल बनेंगे। 1.5 लाख केयर गिवर्स को ट्रेनिंग देंगे।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि,  भारतीय योग दुनियाभर में फैले इसके लिए क्वालिटी आयुर्वेदिक प्रोडक्ट के एक्सपोर्ट को बढ़ावा देंगे। आयुर्वेद के तीन नए एम्स बनाए जाएंगे। आयुर्वेदिक दवाइयों की टेस्टिंग के नेशनल लैब्स बनाए जाएंगे।  जामनगर में WHO ट्रेडिशनल मेडिसिन सेंटर बनाया जाएगा।

Related post

CM साय ने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

CM साय ने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने दिल्ली…
WhatsApp Business यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव, 1 अक्टूबर से सर्विस मैसेज पर लगेगा चार्ज; पेमेंट मेथड जरूरी

WhatsApp Business यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव, 1 अक्टूबर…

Spread the loveवॉट्सऐप बिजनेस इस्तेमाल करने वाले कारोबारियों के लिए 1 अक्टूबर 2026 से बड़ा बदलाव लागू हो गया है. Meta…
CG- महानदी किनारे दो शव बरामद, जताई जा रही ये आशंका

CG- महानदी किनारे दो शव बरामद, जताई जा रही…

Spread the loveआरंग। क्षेत्र के ग्राम चिखली में महानदी के किनारे दो शव मिलने से हड़कंप मच गया है। उफान मारती…