• 04/02/2026

CG BREAKING : नक्सल-डेडलाइन से पहले 7 फरवरी को छत्तीसगढ़ आ रहे हैं अमित शाह, लेंगे हाईलेवल मीटिंग

CG BREAKING : नक्सल-डेडलाइन से पहले 7 फरवरी को छत्तीसगढ़ आ रहे हैं अमित शाह, लेंगे हाईलेवल मीटिंग
Spread the love

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 7 फरवरी को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार वे शनिवार रात रायपुर पहुंचेंगे और 8 फरवरी रविवार को राज्य में नक्सलवाद की स्थिति को लेकर एक हाईलेवल बैठक लेंगे। इसके बाद वे बस्तर रवाना होंगे, जहां पंडुम महोत्सव के समापन कार्यक्रम में शामिल होने का भी कार्यक्रम है।

अमित शाह का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब केंद्र सरकार द्वारा तय की गई नक्सलवाद समाप्ति की 31 मार्च 2026 की समयसीमा नजदीक आ चुकी है। इस डेडलाइन का ऐलान खुद केंद्रीय गृहमंत्री ने सार्वजनिक तौर पर किया था। इससे पहले वे 4 अक्टूबर 2025 को विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा महोत्सव में शामिल होने बस्तर पहुंचे थे।

नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बलों द्वारा लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं और अब डेडलाइन में करीब दो महीने का समय शेष है। ऐसे में अमित शाह का यह दौरा नक्सल विरोधी अभियानों की आगे की दिशा और रणनीति तय करने के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

रायपुर में होने वाली उच्चस्तरीय बैठक को 31 मार्च की समयसीमा से पहले की अंतिम सुरक्षा समीक्षा के रूप में देखा जा रहा है। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के साथ-साथ तेलंगाना, महाराष्ट्र और ओडिशा के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा स्थिति, चल रहे ऑपरेशनों की प्रगति और खुफिया सूचनाओं पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है। विशेष रूप से बस्तर संभाग में संचालित एंटी-नक्सल अभियानों की समीक्षा बैठक का मुख्य एजेंडा रहेगा।

Related post

वीबी जीरामजी लागू होते ही पहले ही दिन श्रमिकों को मिली सौगात, मजदूरी दर में हुई 13 प्रतिशत की वृद्धि

वीबी जीरामजी लागू होते ही पहले ही दिन श्रमिकों…

Spread the loveरायपुर। वीबी जी राम जी के लागू होने के पहले दिन ही श्रमिकों को बड़ी सौगात प्राप्त हुई है। जहां…
नीट पीजी परीक्षा की तारीख का ऐलान, अगस्त में होंगे एग्जाम, रजिस्ट्रेशन शुरू, देखें पूरा शेड्यूल

नीट पीजी परीक्षा की तारीख का ऐलान, अगस्त में…

Spread the loveनई दिल्ली।  एमबीबीएस के बाद जो डॉक्टर्स और स्टूडेंट्स आगे पोस्ट ग्रेजुएशन मेडिकल कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं,…
शिक्षा में AI का प्रभावी उपयोग और मजबूत परीक्षा प्रणाली समय की आवश्यकता : सांसद बृजमोहन अग्रवाल

शिक्षा में AI का प्रभावी उपयोग और मजबूत परीक्षा…

Spread the loveनई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं शिक्षा, महिला, बाल, युवा एवं खेल संबंधी संसदीय स्थायी समिति के सदस्य  बृजमोहन…