• 06/02/2026

भीषण सड़क हादसा: बारात पहुंचने से पहले ही बिछ गईं लाशें, कार पलटने से दो युवकों की दर्दनाक मौत

भीषण सड़क हादसा: बारात पहुंचने से पहले ही बिछ गईं लाशें, कार पलटने से दो युवकों की दर्दनाक मौत
Spread the love

तेज रफ्तार बनी काल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त कार (क्रमांक CG 10 PF 9922) में सवार सभी युवक एक बारात में शामिल होने के लिए जा रहे थे। रास्ते में कोरबा-चांपा मार्ग पर वाहन की गति इतनी तेज थी कि चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार सड़क से उतरकर कई बार पलटते हुए क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गाड़ी पूरी तरह लोहे के मलबे में तब्दील हो गई। राहुल राय और विराट अग्रवाल दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, वही दो अन्य युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। वाहन के भीतर फंसे घायलों और शवों को निकालने के लिए टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।

उरगा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि हादसे का मुख्य कारण वाहन की अत्यधिक रफ्तार थी। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

Related post

CM साय ने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

CM साय ने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने दिल्ली…
WhatsApp Business यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव, 1 अक्टूबर से सर्विस मैसेज पर लगेगा चार्ज; पेमेंट मेथड जरूरी

WhatsApp Business यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव, 1 अक्टूबर…

Spread the loveवॉट्सऐप बिजनेस इस्तेमाल करने वाले कारोबारियों के लिए 1 अक्टूबर 2026 से बड़ा बदलाव लागू हो गया है. Meta…
CG- महानदी किनारे दो शव बरामद, जताई जा रही ये आशंका

CG- महानदी किनारे दो शव बरामद, जताई जा रही…

Spread the loveआरंग। क्षेत्र के ग्राम चिखली में महानदी के किनारे दो शव मिलने से हड़कंप मच गया है। उफान मारती…