• 06/02/2026

इलेट्रॉनिक शॉप में लगी भीषण आग, दुकान के अंदर फंसे युवक की जलने से हुई मौत

इलेट्रॉनिक शॉप में लगी भीषण आग, दुकान के अंदर फंसे युवक की जलने से हुई मौत
Spread the love

जांजगीर चांपा। यहां के बलौदा बस स्टैंड के पास स्थित राजू इलेट्रॉनिक दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। इस दौरान दुकान के अन्दर दुकान मालिक का बेटा राज कुमार फंस गया और जलने से उसकी मौत हो गई। फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाने के बाद शव को बाहर निकाला गया

लोगों ने बताया कि बलौदा बस स्टैंड के पास राजू इलेट्रॉनिक दुकान से अचानक धुआं निकलता हुआ दिखा, जिसके बाद  दुकान में काम करने वाले लोग और मालिक मौके से निकल गए। दुकान में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और पूरी दुकान को कुछ ही मिनटों में आग ने अपनी लपेट में लिया, जिससे दुकान के अंदर रखा पूरा सामान जल गया है. दुकान मालिक को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है.

बताया जा रहा है कि दो मंजिला दुकान और तीसरे मंजिल मे निवास होने के कारण दुकान मालिक का बेटा  सामान को बचाने के लिए ऊपर ही रुक गया और आग की लपटे देखकर घर के अंदर का शटर बंद कर घुस गया, मगर जब आग पर काबू पाते हुए रेस्क्यू टीम शटर तोड़कर अंदर घुसी तो युवक जला हुआ मिला। इसके बाद शव को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए बलौदा अस्पताल भेज दिया गया।

Related post

CG Weather Update: आज घूमने का प्लान है तो संभलकर! छत्तीसगढ़ में 4 दिन बारिश का दौर, कई जिलों में अलर्ट

CG Weather Update: आज घूमने का प्लान है तो…

Spread the loveरायपुर। स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी के बाद अगर आप रविवार को कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो…
CG – बीमार ग्रामीण के लिए देवदूत बने DRG जवान, कंधे पर लादकर पहुंचाया अस्पताल, निभाया इंसानियत का फर्ज…..

CG – बीमार ग्रामीण के लिए देवदूत बने DRG…

Spread the loveसुकमा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ड्यूटी पर निकले डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) जवानों ने एक बार फिर वर्दी…
CG – नक्सल गढ़ में आजादी का जश्न : 80 साल बाद सुकमा के 50 गांवों में फहराया गया तिरंगा, जहां कभी था खौफ का साया…

CG – नक्सल गढ़ में आजादी का जश्न :…

Spread the loveसुकमा। देश जहां 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, वहीं छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित रहे 50…