• 07/02/2026

CG – प्राचार्य पर FIR दर्ज, इस वजह से हुई कार्रवाई, जाने पूरा मामला…..

CG – प्राचार्य पर FIR दर्ज, इस वजह से हुई कार्रवाई, जाने पूरा मामला…..
Spread the love

बलरामपुर। स्कूल में छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। प्राचार्य ने प्राचार्य ने छात्रा के साथ स्कूल में छेड़छाड़ किया। अब मामले में परिजन की शिकायत पर पुलिस ने प्राचार्य के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। एफआईआर के बाद आरोपी प्राचार्य फरार हो गया है। मामला वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र का है।

वाड्रफनगर चौकी अंतर्गत शासकीय उमावि बरतीकला में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा ने स्कूल के प्राचार्य युवधन जायसवाल पर बैड टच का आरोप लगाया है। छात्रा की शिकायत के बाद स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। छात्रा से स्कूल में प्राचार्य ने छेड़छाड़ की। छात्रा ने हिम्मत जुटा घर पहुंच मामले की जानकारी अपने परिजन को दी। जिसके बाद परिजन ने इस मामले की शिकायत वाड्रफनगर चौकी पुलिस से की है। शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले में प्राचार्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और पुलिस प्राचार्य की तलाश कर रही है। छात्रा का बयान दर्ज कर लिया गया है तथा घटना के संबंध में अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे है। आरोपी प्राचार्य की गिरफ्तारी के लिए सभी संभावित ठिकानों पर पुलिस दबिश दे रही हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव का कहना है कि कि मामला संज्ञान में आने के बाद तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन किया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related post

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, CM योगी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, CM…

Spread the loveAtal Bihari Vajpayee Death Anniversary: पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर देशभर में उन्हें…
CG Weather Update: आज घूमने का प्लान है तो संभलकर! छत्तीसगढ़ में 4 दिन बारिश का दौर, कई जिलों में अलर्ट

CG Weather Update: आज घूमने का प्लान है तो…

Spread the loveरायपुर। स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी के बाद अगर आप रविवार को कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो…
CG – बीमार ग्रामीण के लिए देवदूत बने DRG जवान, कंधे पर लादकर पहुंचाया अस्पताल, निभाया इंसानियत का फर्ज…..

CG – बीमार ग्रामीण के लिए देवदूत बने DRG…

Spread the loveसुकमा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ड्यूटी पर निकले डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) जवानों ने एक बार फिर वर्दी…