• 19/02/2026

कांग्रेस ने गरीबों की छत छीनकर अपनी जेबें भरने का काम किया : चिमनानी

कांग्रेस ने गरीबों की छत छीनकर अपनी जेबें भरने का काम किया : चिमनानी
Spread the love

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए यह सवाल दागा है कि पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्रधानमंत्री आवास योजना में किए गए घोटालों को लेकर कैग की रिपोर्ट में उठाए गए गंभीर सवालों पर कांग्रेस का कोई भी नेता बोलने को तैयार क्यों नहीं है? श्री चिमनानी ने कांग्रेस पर यह भी सवाल दागा कि गरीबों के आवास को छीनकर जो भ्रष्टाचार किया गया, उसका पैसा क्या केवल राज्य के नेताओं ने ही आपस में बाँटा है या यह पैसा राहुल गांधी और सोनिया गांधी तक भी पहुँचा है?
चिमनानी ने कांग्रेस के शासनकाल को घोटालों का काल बताते हुए कहा कि कांग्रेस ने न केवल धार्मिक आस्थाओं के साथ खिलवाड़ किया, बल्कि गरीबों के सिर से छत छीनने का पाप भी किया है। कांग्रेस के कार्यकाल में जहाँ भगवान शंकर और गौ माता के नाम पर बड़े-बड़े घोटाले हुए, वहीं गरीबों के आशियानों को भी नहीं बख्शा गया। कांग्रेस ने गरीबों की छत छीनकर अपनी जेबें भरने का काम किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना में जिस प्रकार की अनियमितताएं सामने आई हैं, वह कांग्रेस के असली चेहरे को उजागर करती हैं। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट का हवाला देते हुए श्री चिमनानी ने प्रधानमंत्री आवास योजना में हुए भ्रष्टाचार के कई गंभीर मुद्दे उठाए और कहा कि ऐसे लोग जो इस दुनिया में नहीं हैं, उनके नाम पर आवास योजना की राशि निकाल ली गई। जिन लोगों के पास जमीन का कोई टुकड़ा नहीं था, उनके नाम पर भी सरकारी खजाने से पैसे जारी किए गए। पहली किस्त मिलने के बाद, किसी दूसरे पूर्ण निर्मित मकान की फर्जी तस्वीरें दिखाकर पूरी राशि हड़प ली गई। श्री चिमनानी ने कांग्रेस की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस आलाकमान और प्रदेश नेतृत्व पर निशाना साधते हुए पूछा कि आखिर इन घोटालों पर कांग्रेस पार्टी मौन क्यों है? श्री चिमनानी ने कहा कि अपने भ्रष्ट कारनामों पर कांग्रेसी चाहे मुँह में जितना दही जमाए बैठे रहें, प्रदेश की जनता कांग्रेस के इन कुकृत्यों को देख रही है। भ्रष्टाचार की यह जड़ें कितनी गहरी हैं, इसका जवाब कांग्रेस को देना ही होगा। गरीबों के हक की लड़ाई भाजपा पूरी मुस्तैदी के साथ लड़ती रहेगी।

Related post

CM साय ने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

CM साय ने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने दिल्ली…
WhatsApp Business यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव, 1 अक्टूबर से सर्विस मैसेज पर लगेगा चार्ज; पेमेंट मेथड जरूरी

WhatsApp Business यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव, 1 अक्टूबर…

Spread the loveवॉट्सऐप बिजनेस इस्तेमाल करने वाले कारोबारियों के लिए 1 अक्टूबर 2026 से बड़ा बदलाव लागू हो गया है. Meta…
CG- महानदी किनारे दो शव बरामद, जताई जा रही ये आशंका

CG- महानदी किनारे दो शव बरामद, जताई जा रही…

Spread the loveआरंग। क्षेत्र के ग्राम चिखली में महानदी के किनारे दो शव मिलने से हड़कंप मच गया है। उफान मारती…