• 20/02/2026

CG : अंतिम संस्कार से लौट रहा परिवार हुआ दर्दनाक हादसे का शिकार, ट्रक के कुचलने से मां-बेटी की मौके पर हुई मौत !

CG : अंतिम संस्कार से लौट रहा परिवार हुआ दर्दनाक हादसे का शिकार, ट्रक के कुचलने से मां-बेटी की मौके पर हुई मौत !
Spread the love

दुर्ग। सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिरसा गेट के पास एक भीषण सड़क हादसे में मां और उनकी दो साल की मासूम बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब परिवार रायपुर से एक अंतिम संस्कार में शामिल होकर वापस अपने घर दुर्ग लौट रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार, दुर्ग के पदमनाभपुर निवासी दुबे परिवार अपनी बाइक पर सवार होकर रायपुर से वापस आ रहा था। बाइक पर पति, पत्नी अनीता दुबे और उनकी 2 साल की नन्हीं बेटी सोना दुबे सवार थे। सिरसा गेट से महज 100 मीटर की दूरी पर उनकी बाइक पहले एक तेज रफ्तार कार से टकराई, जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इससे पहले कि वे संभल पाते, पीछे से आ रहे एक भारी भरकम ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला अनीता दुबे का सिर ट्रक से जा टकराया और मासूम सोना भी ट्रक की चपेट में आ गई। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस रोंगटे खड़े कर देने वाले मंजर के बीच पति को गंभीर चोटें तो नहीं आईं, लेकिन अपनी आंखों के सामने पत्नी और कलेजे के टुकड़े को खत्म होते देख वह गहरे सदमे में चला गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुरानी भिलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए तनाव और जाम की स्थिति बन गई थी। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Related post

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद साथी, रायगढ़ विकासखंड के ग्राम सांगीतराई के दुर्गा सिदार को घर बैठे मिला विवाह प्रमाण पत्र

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से सेवा सेतु बना…

Spread the loveसेवा सेतु के जरिए विभिन्न शासकीय सेवाएं सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से हो रही उपलब्ध रायगढ़, 26 जून…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सोच को साकार कर रहा टेक्सटाइल पार्क, स्थानीय रोजगार को मिलेगी नई उड़ान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सोच को साकार कर…

Spread the loveमुख्यमंत्री की पहल पर नवा रायपुर के टेक्सटाइल पार्क में लग रही पहली यूनिट, 235 करोड़ का निवेश, 4600…
जनता के द्वार, डिजिटल सरकार: छत्तीसगढ़ में सुशासन का नया चेहरा बना सेवा सेतु

जनता के द्वार, डिजिटल सरकार: छत्तीसगढ़ में सुशासन का…

Spread the loveरायपुर-आधुनिक युग में जब तकनीक आम आदमी के जीवन को सुगम बनाने का माध्यम बन जाए, तो वह सुशासन…