• 05/03/2026

आरंग में होली के हुड़दंग के बीच मर्डर: चाकूबाजी में युवक की मौत, लोधी समाज में भारी आक्रोश

आरंग में होली के हुड़दंग के बीच मर्डर: चाकूबाजी में युवक की मौत, लोधी समाज में भारी आक्रोश
Spread the love

आरंग : राजधानी से सटे आरंग क्षेत्र में होली की खुशियाँ उस वक्त मातम में बदल गईं, जब आपसी विवाद के दौरान एक युवक की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना आरंग के केवशी लोधी पारा की है, जहाँ त्योहार के हुड़दंग के बीच हुई इस वारदात से पूरे इलाके में तनाव का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान नीरज लोधी के रूप में हुई है। आशंका है कि होली खेलने के दौरान कुछ लोगों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में तब्दील हो गई। इसी बीच आरोपियों ने नीरज पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस और एफ एस एल की टीम जांच में जुटी है, हत्या का कारण अज्ञात है। पुलिस कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, जल्द ही मामले का खुलासा होगा।

थाने का घेरा और समाज का विरोध

घटना की खबर फैलते ही लोधी समाज के लोग बड़ी संख्या में आरंग थाना पहुँच गए। आक्रोशित समाज के लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

एहतियात के तौर पर केवशी लोधी पारा और अस्पताल परिसर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम मौके पर पहुँचकर साक्ष्य जुटा रही है और शव का परीक्षण किया जा रहा है।

Related post

बस्तर में कनेक्टीविटी बढ़ाने विशेष जोर, सड़कों और पुल-पुलियों के काम दिसम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश

बस्तर में कनेक्टीविटी बढ़ाने विशेष जोर, सड़कों और पुल-पुलियों…

Spread the love00 लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों और ठेकेदारों की बैठक लेकर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की…
स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, वरिष्ठ अधिकारियों को दिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निर्देश

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा,…

Spread the loveरायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर में आज स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की एक…
वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने यूसीसी समिति सदस्यों से की सौजन्य मुलाकात

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने यूसीसी समिति…

Spread the love00 सरल भाषा में पुस्तक प्रकाशित करने का दिया सुझाव ​रायपुर। राजधानी स्थित न्यू सर्किट हाउस में छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ…