• 06/03/2026

जशपुर बस दुर्घटना पर सीएम साय ने जताया गहरा दुःख, घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश

जशपुर बस दुर्घटना पर सीएम साय ने जताया गहरा दुःख, घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश
Spread the love

रायपुर। 6 मार्च 2026 :  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड अंतर्गत ग्राम गोडा अंबा के पास हुई बस दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना में लोगों के असामयिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि यह समाचार अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है

मुख्यमंत्री साय ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन घड़ी को सहन करने की शक्ति दें। उन्होंने दुर्घटना में घायल सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देशित किया है कि दुर्घटना में घायल सभी व्यक्तियों के उपचार में किसी भी प्रकार की कमी न रहने दी जाए तथा उन्हें हर संभव चिकित्सा सुविधा और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों की सतत निगरानी करते हुए प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Related post

अवैध रेत उत्खनन, भण्डारण एवं परिवहन पर करें सख्त कार्यवाही : मंत्री बघेल

अवैध रेत उत्खनन, भण्डारण एवं परिवहन पर करें सख्त…

Spread the love00 खाद्य मंत्री ने गरियाबंद में जिला स्तरीय जिला स्तरीय काम-काज की समीक्षा की रायपुर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं…
अब नहीं थकेंगे बेटियों के कदम: सरस्वती साइकिल योजना ने दी सपनों को नई रफ्तार, 120 बेटियों को मिली निशुल्क साइकिल

अब नहीं थकेंगे बेटियों के कदम: सरस्वती साइकिल योजना…

Spread the love00 राज्य सरकार की पहल से छात्राओं को मिला सुरक्षित और सुगम आवागमन, रायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
मुस्कुराता बस्तर कार्यशाला में बच्चों की कला ने बिखेरे रंग

मुस्कुराता बस्तर कार्यशाला में बच्चों की कला ने बिखेरे…

Spread the love00 कार्टून और कैरिकेचर के माध्यम से बस्तर की सकारात्मक पहचान को मिलेगी नई दिशा रायपुर। बस्तर की समृद्ध…