• 08/03/2026

T20 World Cup 2026: आज होगा क्रिकेट का महामुकाबला! भारत-न्यूजीलैंड फाइनल में आमने-सामने, इतिहास रचने का मौका

T20 World Cup 2026: आज होगा क्रिकेट का महामुकाबला! भारत-न्यूजीलैंड फाइनल में आमने-सामने, इतिहास रचने का मौका
Spread the love

अहमदाबाद। T20 World Cup 2026:  आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा। टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई है, जबकि न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया है। इस मैच में भारत के पास टी20 वर्ल्ड कप का खिताब बचाने और तीसरी बार ट्रॉफी जीतने का सुनहरा मौका है, वहीं न्यूजीलैंड पहली बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगा।

अहमदाबाद का यह वही मैदान है, जहां 19 नवंबर 2023 को वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर करोड़ों भारतीय फैंस का दिल तोड़ दिया था। उस दिन करीब 93 हजार दर्शकों से भरा स्टेडियम भी खामोश हो गया था। हालांकि भारत ने 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीतकर उस दर्द को कुछ हद तक कम किया था। अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का बड़ा मौका है। अगर भारत यह फाइनल जीतता है तो वह टी20 वर्ल्ड कप खिताब को सफलतापूर्वक डिफेंड करने वाली पहली टीम बन जाएगी। भारत इससे पहले 2007 और 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीत चुका है।

हालांकि न्यूजीलैंड को हल्के में लेना भारत के लिए आसान नहीं होगा। कीवी टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। टीम के पास फिन एलन, ग्लेन फिलिप्स और कप्तान मिचेल सेंटनर जैसे खिलाड़ी हैं, जो किसी भी समय मैच का रुख बदल सकते हैं।

भारत के लिए इस मुकाबले में सबसे बड़ा हथियार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हो सकते हैं। उनकी सटीक और किफायती गेंदबाजी फाइनल का परिणाम तय कर सकती है। सेमीफाइनल में भी उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

वहीं बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा की फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले वह शानदार फॉर्म में थे, लेकिन वर्ल्ड कप के मैचों में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। अगर उन्हें फाइनल में मौका मिलता है तो न्यूजीलैंड के ऑफ स्पिनर कोल मैककॉन्ची उनके खिलाफ जल्दी गेंदबाजी कर सकते हैं।

स्पिन विभाग में भी बदलाव की संभावना जताई जा रही है। भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती हाल के मैचों में ज्यादा प्रभावी नहीं दिखे हैं और बल्लेबाज उनकी मिस्ट्री स्पिन को बेहतर तरीके से पढ़ने लगे हैं। ऐसे में फाइनल मुकाबले में उनकी जगह कुलदीप यादव को मौका मिल सकता है।

अब सभी क्रिकेट प्रेमियों की नजरें इस बड़े मुकाबले पर टिकी हैं, जहां भारत इतिहास रचने की कोशिश करेगा और न्यूजीलैंड पहली बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने का सपना लेकर मैदान में उतरेगा।

Related post

राज्यपाल रमेन डेका से राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने की सौजन्य भेंट

राज्यपाल रमेन डेका से राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष…

Spread the loveरायपुर–छत्तीसगढ़ के राज्यपाल  रमेन डेका से आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष  गणेश शंकर मिश्रा ने…
नवनियुक्त राज्यपालों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

नवनियुक्त राज्यपालों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी…

Spread the love मुख्यमंत्री ने कहा- समृद्ध अनुभव और कुशल मार्गदर्शन से संबंधित राज्यों में सुशासन एवं जनकल्याण को मिलेगी नई…
सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का गंभीरता से निराकरण करें – मुख्य सचिव

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का गंभीरता से निराकरण…

Spread the love00 समस्याओं का भौतिक सत्यापन कर जवाबदेही के साथ करें कार्रवाई 00 धान खरीदी नीति, जल जीवन मिशन, डिजिटल…