• 15/03/2026

अब कैसी है पंडवानी गायिका तीजन बाई की तबीयत, गृहग्राम पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, डॉक्टरों ने दी ये सलाह

अब कैसी है पंडवानी गायिका तीजन बाई की तबीयत, गृहग्राम पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, डॉक्टरों ने दी ये सलाह
Spread the love

दुर्ग। छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित तीजन बाई इन दिनों स्वास्थ्य कारणों से आराम कर रही हैं। दुर्ग जिले के गनियारी गांव स्थित अपने पैतृक घर में रह रही 78 वर्षीय तीजन बाई फिलहाल बेडरेस्ट पर हैं। उनकी सेहत पर स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार नजर बनाए हुए है। शनिवार को डॉक्टरों की टीम उनके गांव पहुंची और नियमित स्वास्थ्य जांच की।

जांच के दौरान चिकित्सकों ने पाया कि उनका ब्लड प्रेशर सामान्य से थोड़ा कम है और भोजन कम लेने की वजह से शरीर में कमजोरी भी महसूस हो रही है। डॉक्टरों ने परिजनों को उनकी डाइट बढ़ाने और विशेष देखभाल करने की सलाह दी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार फिलहाल उनकी स्थिति पहले की तुलना में बेहतर बताई जा रही है।

एहतियात के तौर पर चिकित्सकों ने उन्हें रायपुर स्थित एम्स में मेडिसिन, कार्डियोलॉजी और न्यूरोलॉजी विशेषज्ञों से विस्तृत जांच कराने की सलाह दी है। साथ ही उनकी शारीरिक कमजोरी को दूर करने के लिए फिजियोथेरेपी भी कराई गई। भिलाई-3 स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. शिखर अग्रवाल के अनुसार, तीजन बाई की हर दो महीने में एम्स में नियमित जांच होती है और पिछली बार उनका चेकअप 5 फरवरी को हुआ था।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर उनके अस्पताल में भर्ती होने और हालत गंभीर होने की खबरें अफवाह हैं। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है और उनकी स्थिति स्थिर है। बताया गया कि वर्ष 2024 में उन्हें पैरालिसिस का अटैक आया था। वहीं नवंबर 2025 में तबीयत बिगड़ने पर जिला प्रशासन की पहल पर उन्हें एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया था।

तीजन बाई छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोककला पंडवानी की सबसे प्रसिद्ध कलाकारों में शामिल हैं। अपनी सशक्त आवाज और विशिष्ट प्रस्तुति शैली से उन्होंने इस लोककला को देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी पहचान दिलाई है। कपालिक शैली की प्रमुख गायिका के रूप में वे अब तक करीब 17 देशों में प्रस्तुति दे चुकी हैं। कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण जैसे देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान मिल चुके हैं।

Related post

700 पदों पर जल्द शुरू होगी सहायक प्राध्यापकों की सीधी भर्ती

700 पदों पर जल्द शुरू होगी सहायक प्राध्यापकों की…

Spread the love सीजीपीएससी  के माध्यम से होगी भर्ती रायपुर-राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था के कायाकल्प और युवाओं को रोजगार की…
रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार…

Spread the loveमुख्यमंत्री  विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि, सहकारिता को नई दिशा देने जुटेंगे प्रदेशभर के प्रतिनिधि रायपुर–मुख्यमंत्री  विष्णु देव…
एआई के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

एआई के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा…

Spread the loveएआई मिशन के जरिए युवाओं को कौशल, रोजगार और नवाचार के मिलेंगे नए अवसर शासन-प्रशासन को अधिक दक्ष, पारदर्शी…