• 16/03/2026

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर! पारा 40 पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर! पारा 40 पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है और प्रदेश के कई जिलों में तापमान सामान्य से से डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल अगले 24 घंटों तक तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है, हालांकि इसके बाद आने वाले दिनों में तापमान में से डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम पूरी तरह शुष्क रहा और कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई।

इस दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 16 मार्च को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है, साथ ही गरज-चमक के साथ वज्रपात और बहुत हल्की बारिश होने की भी संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों के बाद भी प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना बनी रह सकती है और कहीं-कहीं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है।

राजधानी रायपुर में आज आसमान आंशिक रूप से मेघमय रहने की संभावना जताई गई है, जहां अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं जशपुर जिले के लिए मौसम विभाग ने सुबह 07:19 बजे से 10:19 बजे तक येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

Related post

700 पदों पर जल्द शुरू होगी सहायक प्राध्यापकों की सीधी भर्ती

700 पदों पर जल्द शुरू होगी सहायक प्राध्यापकों की…

Spread the love सीजीपीएससी  के माध्यम से होगी भर्ती रायपुर-राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था के कायाकल्प और युवाओं को रोजगार की…
रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार…

Spread the loveमुख्यमंत्री  विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि, सहकारिता को नई दिशा देने जुटेंगे प्रदेशभर के प्रतिनिधि रायपुर–मुख्यमंत्री  विष्णु देव…
एआई के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

एआई के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा…

Spread the loveएआई मिशन के जरिए युवाओं को कौशल, रोजगार और नवाचार के मिलेंगे नए अवसर शासन-प्रशासन को अधिक दक्ष, पारदर्शी…