• 16/03/2026

CG : बाप-बेटे ने जहर खाकर की आत्महत्या, जताई जा रही यह आशंका

CG : बाप-बेटे ने जहर खाकर की आत्महत्या, जताई जा रही यह आशंका
Spread the love

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बाप-बेटे ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। दोनों की लाश शनिवार सुबह किराए के महान में मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरु कर दी है। आर्थिक तंगी और बिमारी से परेशान होकर आत्महत्या की आशंका जताई गई है। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

क्या है पूरा मामला ?
कोतवाली थाना क्षेत्र भोईपारा में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बाप और बेटे की लाश किराए के मकान में मिली। पास में ही जहर की शीशी भी पड़ी मिली। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने आर्थिक तंगी और बिमारी से परेशान होकर आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है।

क्यों उठाया आत्मघाती कदम ?
जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान अरूण टंडिया (70) और पंकज टंडिया के रूप में हुई है। 6 महीने पहले अरूण की पत्नी की मौत हो गई थी, जिसके बाद से दोनों भोईपारा में किराए के मकान में अकेला रहते थे। वहीं पंकज भी मानसिक रूप से कमजोर था और अरूण भी ज्यादा उम्र के कारण घर पर ही रहते थे। ऐसे में वे दोनों आर्थिक और मानसिक परेशानी से गुजर रहे थे।

कैसे हुआ खुलासा ?
शुक्रवार को लोगों ने पंकज को टिफिन सेंटर से खाना लाते हुए देखा था। इसके बाद सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुला। पड़ोसियों ने जब शक के आधार पर दरवाजा खोलने की कोशिश की तो नहीं खुला, इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला और बाप-बेटे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।

Related post

700 पदों पर जल्द शुरू होगी सहायक प्राध्यापकों की सीधी भर्ती

700 पदों पर जल्द शुरू होगी सहायक प्राध्यापकों की…

Spread the love सीजीपीएससी  के माध्यम से होगी भर्ती रायपुर-राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था के कायाकल्प और युवाओं को रोजगार की…
रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार…

Spread the loveमुख्यमंत्री  विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि, सहकारिता को नई दिशा देने जुटेंगे प्रदेशभर के प्रतिनिधि रायपुर–मुख्यमंत्री  विष्णु देव…
एआई के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

एआई के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा…

Spread the loveएआई मिशन के जरिए युवाओं को कौशल, रोजगार और नवाचार के मिलेंगे नए अवसर शासन-प्रशासन को अधिक दक्ष, पारदर्शी…