• 18/03/2026

CG – प्रेम विवाह का खौफनाक अंजाम : पत्नी ने मायके से रिश्तेदारों को बुलाकर पति को उतारा मौत के घाट, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

CG – प्रेम विवाह का खौफनाक अंजाम : पत्नी ने मायके से रिश्तेदारों को बुलाकर पति को उतारा मौत के घाट, ऐसे हुआ मामले का खुलासा
Spread the love

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में प्रेम विवाह का खौफनाक अंत देखने को मिला है। जहां पत्नी ने मायके वालों को बुलाकर पति की पिटाई कर दी। घटना में घायल पति की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक और आरोपी महिला का छह माह पहले ही प्रेम विवाह हुआ था। पुलिस ने हत्या के आरोप में आरोपी पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

जानिए पूरी घटना

दरअसल, प्रार्थिया पार्वती बाई 55 वर्ष, निवासी ग्राम प्रेमनगर केराडीह थाना नारायणपुर ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके तीन बेटे है। सभी की शादी हो चुकी है। उसका सबसे छोटा बेटा मृतक सुनील राम ने 6 माह पूर्व थाना कांसाबेल के ग्राम ढेंगुर जोर की रहने वाली मीरा बाई 22 वर्ष से प्रेम विवाह किया था।

प्रार्थिया भी अपने छोटे बेटे के साथ ही रहती थी। इसी दौरान 1 मार्च दिन रविवार को उसका बेटा मृतक सुनील राम घर में आया और बताया कि उसके साथ उसकी पत्नी व पत्नी के रिश्तेदारों के द्वारा मारपीट की और पत्नी अपने रिश्तेदारों के साथ वापस चली गई है।

घटना के दो दिन बाद सुनील कुमार ने दम तोड़ दिया गया। रिपोर्ट पर थाना नारायणपुर में अपराध दर्ज कर शव का डॉक्टर से पोस्टमार्टम कराया गया। डॉक्टर के शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण शरीर में आई चोट की बजह से होने की पुष्टि हुई। धारा 103(1),190 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया संदिग्ध आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

पांच आरोपी गिरफ्तार

मीरा बाई उम्र 20 वर्ष, निवासी ढेंगुर जोर, थाना कांसाबेल, जिला जशपुर छ ग।

मुनिया बाई उम्र 38 वर्ष, निवासी ढेंगुर जोर, थाना कांसाबेल, जिला जशपुर छ ग।

मीना बाई उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम सराई टोली, थाना बगीचा जिला जशपुर छ ग।

पुष्पा बाई उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम टांगर बहरी, थाना कुनकुरी जिला जशपुर छ ग।

शंकर राम उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम टांगर बहरी, थाना कुनकुरी जिला जशपुर छ ग। को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ के द्वारा आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया। मृतक की पत्नी मीरा बाई के द्वारा ही अपने बहनों व जीजा को घर बुलाया गया था। इस दौरान उनका मृतक सुनील राम से वाद विवाद होने पर उनके द्वारा मिलकर, सुनील राम से मारपीट की गई थी। आरोपियों के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Related post

फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट मामले की सुनवाई के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड, त्वरित जांच कर दी जाएगी रिपोर्ट

फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट मामले की सुनवाई के लिए बनेगा…

Spread the love00 समाज कल्याण मंत्री राजवाड़े व स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने ली संयुक्त बैठक रायपुर। दिव्यांगजनों, उभयलिंगी समुदाय तथा अन्य अंतर्विभागीय…
उपराष्ट्रपति के 2 सितंबर को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा

उपराष्ट्रपति के 2 सितंबर को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास की…

Spread the loveएम्स रायपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे उपराष्ट्रपति, व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश रायपुर, 19 अगस्त 2026/ मुख्य…
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने नियुक्ति प्रस्ताव को दी मंजूरी

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, सुप्रीम कोर्ट…

Spread the loveरायपुर। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में तीन नए जजों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी…