• 23/03/2026

Breaking : छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 2 की मौत, 18 गंभीर

Breaking : छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 2 की मौत, 18 गंभीर
Spread the love

बालोद। जिले के मंगचुवा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। रविवार की काली रात भंवरमरा के पास एक छठी कार्यक्रम की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब ग्रामीणों से भरी एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

जानकारी के अनुसार, पिकअप में सवार सभी लोग एक छठी कार्यक्रम से वापस अपने गांव लौट रहे थे। भंवरमरा के पास चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और पिकअप सीधे पलट गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई।

2 की मौत, मासूम भी घायल

इस दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों के चिराग बुझा दिए हैं। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं, इस भीषण दुर्घटना में 18 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं। 2 मासूम बच्चे भी इस हादसे का शिकार हुए हैं, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।ड्राइवर को भी गंभीर चोटें आई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडीलोहारा लाया गया। बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर राजनांदगांव रेफर कर दिया गया है।

मंगचुवा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच में जुट गई है

Related post

”लोक निर्माण से छत्तीसगढ़ निर्माण” के मूलमंत्र के साथ अधोसंरचना विकास को दे रहे नई गति – अरुण साव

”लोक निर्माण से छत्तीसगढ़ निर्माण” के मूलमंत्र के साथ…

Spread the love’पिछले ढाई सालों में 12,666 करोड़ के 1572 कार्यों को मिली प्रशासकीय स्वीकृति, इनमें सड़कों के 1285, पुलों के…
श्रमिक परिवारों को मिले शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ : श्रम मंत्री  लखन लाल देवांगन

श्रमिक परिवारों को मिले शासन की विभिन्न योजनाओं का…

Spread the loveई-केवायसी प्रक्रिया के तहत किसी भी श्रमिक का आवेदन लंबित न रहे, दिए निर्देश रायपुर – श्रम मंत्री  लखन…
नदी बचेगी तो जल बचेगा और जल बचेगा तो जीवन बचेगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

नदी बचेगी तो जल बचेगा और जल बचेगा तो…

Spread the loveमुख्यमंत्री ने ‘स्रोत महोत्सव 2026’ एवं राज्य स्तरीय कार्यशाला का किया शुभारंभ नदियों के उद्गम स्थलों और कैचमेंट एरिया…