• 05/04/2026

बिहान योजना से सशक्त हुई महिलाएं, बैंक सखी बन संज्योति चौहान ने बनाई आत्मनिर्भरता की मिसाल

बिहान योजना से सशक्त हुई महिलाएं, बैंक सखी बन संज्योति चौहान ने बनाई आत्मनिर्भरता की मिसाल
Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में बिहान योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होकर आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर अग्रसर हैं। स्व सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं आजीविका के नए अवसर विकसित कर अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड के ग्राम टांगरगाँव की श्रीमती संज्योति चौहान ने बैंक सखी के रूप में कार्य कर आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल प्रस्तुत की है। वे चांदनी स्व सहायता समूह से जुड़ी हुई हैं। समूह से जुडऩे के बाद उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला, जिससे उनके आर्थिक सशक्तिकरण को नई दिशा मिली।

श्रीमती चौहान वर्ष 2019 से ग्रामीण बैंक से संबद्ध बैंक सखी के रूप में कार्य कर रही हैं। वे किराना दुकान के साथ-साथ बैंकिंग सेवाएं भी प्रदान कर रही हैं। उनके द्वारा प्रतिमाह लगभग 8 से 9 लाख रुपये तक का लेन-देन किया जाता है, जिससे उन्हें औसतन 3 से 4 हजार रुपये की आय प्राप्त होती है। इसके अतिरिक्त वे डिजिटल भुगतान, बीमा एवं अन्य वित्तीय सेवाओं के माध्यम से ग्रामीणों को सुविधाएं उपलब्ध करा रही हैं।

उन्होंने बताया कि बैंक सखी के रूप में कार्य प्रारंभ करने के लिए उन्होंने स्व सहायता समूह के माध्यम से 68 हजार रुपये का ऋण लिया, जिससे उन्हें यह कार्य शुरू करने में सहायता मिली। आज वे आत्मनिर्भर होकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही हैं और सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर रही हैं। श्रीमती संज्योति चौहान की यह सफलता दर्शाती है कि शासन की योजनाओं का लाभ लेकर महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन सकती हैं और समाज में अपनी सशक्त पहचान स्थापित कर सकती हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Related post

छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को तलाशने, तराशने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को तलाशने, तराशने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय…

Spread the love रायपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य खेल अलंकरण समारोह…
जहां कभी बंदूक थी, वहां बंधा रिश्तों का धागा…बस्तर में राखी ने बदली ‘दुश्मनी’ की परिभाषा 25 साल नक्सली संगठन में रहीं मीना ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

जहां कभी बंदूक थी, वहां बंधा रिश्तों का धागा…बस्तर…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक भावुक और बदलाव का संदेश देने वाली तस्वीर सामने आई।…
छत्तीसगढ़ के गौरवशाली खेल इतिहास को मिला नया मंच, मुख्यमंत्री ने ‘हमारे खिलाड़ी’ कॉफी टेबल बुक का किया विमोचन

छत्तीसगढ़ के गौरवशाली खेल इतिहास को मिला नया मंच,…

Spread the loveरायपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य खेल अलंकरण समारोह में…