• 07/04/2026

मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, भेंट की बेल मेटल निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की कलाकृति

मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, भेंट की बेल मेटल निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की कलाकृति
Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की अद्वितीय कलाकृति भेंट की।

मुख्यमंत्री  साय ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ वह पावन धरा है, जहाँ भगवान श्रीराम का ननिहाल स्थित है और यह भूमि प्रभु श्रीराम से गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि भेंट की गई यह कलाकृति प्रदेश की आस्था, परंपरा और सृजनशीलता का सजीव प्रतिरूप है, जो जनजातीय समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और उत्कृष्ट शिल्पकौशल को दर्शाती है।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण भारत की सांस्कृतिक चेतना के पुनर्जागरण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ के माध्यम से प्रदेश के हजारों श्रद्धालु अयोध्या धाम के दर्शन कर रहे हैं, जिससे आस्था और श्रद्धा को जन-जन तक जोड़ने का कार्य निरंतर हो रहा है।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि प्रभु श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राज्य सरकार सेवा, संस्कार और सुशासन के पथ पर आगे बढ़ रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करता रहेगा।

Related post

बहनों की आत्मनिर्भरता और चेहरे की मुस्कान ही हमारी सबसे बड़ी खुशी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

बहनों की आत्मनिर्भरता और चेहरे की मुस्कान ही हमारी…

Spread the loveरक्षाबंधन से पहले ‘विष्णु भैया’ ने बहनों को दिया स्नेह और सम्मान का उपहार प्रदेश की 67 लाख से…
ब्रेकिंग : घर के अंदर मिली पति-पत्नी की लाश, बाहर से लगा था ताला! 3-4 दिन बाद खुला डबल मर्डर का राज, मचा हड़कंप…

ब्रेकिंग : घर के अंदर मिली पति-पत्नी की लाश,…

Spread the loveमुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक मकान के अंदर पति-पत्नी के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों…
‘विष्णु भैया’ की पहल बनी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव,महतारी वंदन की राशि से संवर रहा भविष्य…

‘विष्णु भैया’ की पहल बनी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य…

Spread the loveरायपुर. 25 अगस्त 2026. मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की संवेदनशील सोच से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने…