• 11/04/2026

ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार

ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार
Spread the love

रायपुर ।  राजधानी रायपुर में ऑनलाइन और पट्टी के जरिए संचालित हो रहे सट्टा कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और गुढ़ियारी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने 10 अप्रैल 2026 को गोंदवारा स्थित ओवरब्रिज के नीचे दबिश देकर इस पूरे रैकेट का भंडाफोड़ किया।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग यहां ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चला रहे हैं, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम राजा साहू और अभय साहू बताए, जिनके मोबाइल की जांच में Cribet99.red.com जैसी ऑनलाइन बेटिंग साइट्स के जरिए सट्टा संचालित करने का खुलासा हुआ।

आरोपी मोबाइल नंबरों के माध्यम से कॉलिंग कर क्रिकेट मैचों के हार-जीत और सेशन पर दांव लगवा रहे थे। आगे पूछताछ में मंजीत सिंह, रोहित मोटवानी, हरीश सकलेचा और आकाश सिन्हा के नाम सामने आए, जिन्हें भी अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि कुछ आरोपी सट्टा पट्टी के माध्यम से भी अवैध सट्टा चला रहे थे और लोगों से कमीशन वसूलते थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 9,05,238 रुपये नगद, 8 मोबाइल फोन, सट्टा पट्टी, कैलकुलेटर और पेन जब्त किया, जिसकी कुल कीमत लगभग 13 लाख रुपये आंकी गई है।

सभी आरोपियों के खिलाफ गुढ़ियारी थाना में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 और 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में राजा साहू (प्रेम नगर), अभय साहू (गुलाब नगर), मंजीत सिंह (गोंदवारा रोड), रोहित मोटवानी और हरीश सकलेचा (रामसागरपारा) तथा आकाश सिन्हा (परशुराम नगर) शामिल हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से शहर में अवैध सट्टा कारोबार पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।

Related post

स्वतंत्रता दिवस-2026 : राज्यपाल डेका ने लोेकभवन में किया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस-2026 : राज्यपाल डेका ने लोेकभवन में किया…

Spread the loveरायपुर- राज्यपाल  रमेन डेका ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज सुबह लोकभवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं परेड…
नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि…

Spread the loveविकसित भारत के संकल्प में विकसित छत्तीसगढ़ की होगी महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री बस्तर के नवनिर्माण का स्वर्णिम समय, अंतिम…
स्वतंत्रता दिवस समारोह: शालेय विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

स्वतंत्रता दिवस समारोह: शालेय विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने…

Spread the loveसांस्कृतिक प्रतिस्पर्धा में सरगुजा संभाग प्रथम और दुर्ग संभाग के विद्यार्थी  द्वितीय स्थान पर रहे  रायपुर—राजधानी रायपुर के पुलिस…