• 13/04/2026

CG Weather : छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी गर्मी की मार: 42°C तक पहुंचेगा पारा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट….

CG Weather : छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी गर्मी की मार: 42°C तक पहुंचेगा पारा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट….
Spread the love

 

रायपुर| छत्तीसगढ़ में मौसम की सख्ती नजर आने वाली है, अगर आप भी आने वाले कुछ दिनों में बाहर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो जरा रूक जाइए क्योंकि मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तेज गर्मी का प्रकोप देखने को मिलने वाला है, आगामी 1-2 दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

मौसम विभाग की माने तो फिलहाल बारिश या बादल का कोई असर नहीं दिख रहा, जिससे धूप तेज हो रही है और तापमान धीरे-धीरे ऊपर चढ़ रहा है. दुर्ग इस समय सबसे गर्म इलाकों में शामिल हो गया है, जबकि अंबिकापुर में तापमान बाकी जगह की तुलना में कम हैं.

दरअसल, दक्षिण से मध्य भारत तक फैला एक साइक्लोनिक सिस्टम मौसम को शुष्क बनाए हुए है. सूरज की किरणें सीधे जमीन तक पहुंच रही हैं, जिससे तापमान तेजी से बढ़ रहा है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि ये सिर्फ शुरुआत है. अगले 3 से 4 दिनों में तापमान में और उछाल आएगा. बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग में पारा 42°C के आसपास पहुंच सकता है, जो आम जनजीवन को प्रभावित करेगा.

इस दिन से लू चलने के आसार

14 अप्रैल के बाद प्रदेश के कई हिस्सों में लू चलने की स्थिति बन सकती है. दिन के समय बाहर निकलना जोखिम भरा हो सकता है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए.

सावधानी बेहद जरूरी

बढ़ती गर्मी को देखते हुए सावधानी बेहद जरूरी है. दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बाहर जाने से बचें, पानी और तरल पदार्थ ज्यादा लें और हल्के कपड़े पहनें. आने वाले दिनों में गर्मी और ज्यादा तीखी होने वाली है, इसलिए अभी से सतर्क रहना बेहतर है. अगर आप किसी काम की वजह से बाहर जा भी रहे है तो सर पूरी तरह कवर कर के रखें. आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर जाएं.

Related post

खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक…

Spread the loveउत्कृष्ट खिलाड़ियों को शासकीय सेवा में नियुक्त करने की होगी व्यवस्था, प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को निखारने में निभाएंगे…
रामगढ़ की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक विरासत को विश्व पटल पर दिलाएंगे नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रामगढ़ की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक विरासत को विश्व…

Spread the loveमुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की गरिमामयी उपस्थिति में रामगढ़ महोत्सव-2026 का भव्य समापन रामगढ़ के विकास के लिए 1…
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखा दुर्लभ जंगली कुत्तों (ढोल) का झुंड

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखा दुर्लभ जंगली कुत्तों (ढोल)…

Spread the loveवन मंत्री कश्यप के मार्गदर्शन में संरक्षण प्रयासों को मिली बड़ी सफलता, जैव विविधता और पारिस्थितिकी तंत्र के मजबूत…