• 13/04/2026

आत्महत्या : मंडप सजने वाला था, उधर दुल्हन ने फांसी लगाकर दे दी जान, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम..!!

आत्महत्या : मंडप सजने वाला था, उधर दुल्हन ने फांसी लगाकर दे दी जान, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम..!!
Spread the love

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां मायके पक्ष के कुछ परिवार की नाराजगी ने इतना गहरा असर किया कि दुल्हन ने फांसी लगा ली।

पूरा मामला सरगुजा संभाग के पत्थलगांव के ग्राम सुखरापारा के कठरापारा का है। इसके बाद आसपास के गांव में भी मातम पसर गया है। पुलिस और ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार सुखरापारा निवासी पंकज सिदार का विगत लगभग दो वर्षों से रायगढ़ जिले के पोतरा गांव निवासी मोनिका सिदार से प्रेम संबंध था। चूंकि लंबे समय से परिचित थे, इस कारण सहमति से दोनों साथ भी रहने लग गए थे। युवक और युवती के परिवारों के बीच भी बातचीत चलती रही। इस बीच परिजनों ने दोनों की शादी के लिए भी हामी भर दी थी।

इसके बाद 13 से 15 अप्रैल के बीच विवाह की रस्म होने का कार्यक्रम भी तय कर लिया गया। युवती के घर में भी शादी की तैयारी कर ली गई। फिर घर में शादी के लिए मंडप बनाने के साथ विवाह के रस्म शुरू होने वाले थे। युवती के रिश्तेदारों को भी न्यौता जा चुका था, तभी इस बात की चर्चा हुई कि युवती के मायके पक्ष के कुछ परिवार विवाह में नहीं आ रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यह बात सामने आने के बाद मोनिका काफी तनाव में थी।

संभवत: विवाह में मायके पक्ष के लोगों के नहीं आने की बात से गहरी ठेस लग गई थी। परिजनों ने जानकारी दी है कि घटना जिस रात हुई, उस रात वह काफी ज्यादा तनाव में दिखी और उसने रात में भोजन भी नहीं किया। इसके बाद वह अपने कमरे में चली गई थी। अगली सुबह भी घर में शादी की तैयारी की बात चलती रही, मगर युवती के कमरे का दरवाजा देर तक नहीं खुला। परिजनों ने पहले सोचा कि सो रही होगी।

इसके बाद काफी इंतजार के बाद और आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खुला, तो कमरे में झांक कर देखने पर युवती अपने दुपट्टे के साथ फांसी पर झूलती हुई मिली। ग्रामीणों के जरिए पुलिस को खबर मिली और पत्थलगांव पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related post

आमापाली में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने लगाई जन चौपाल, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

आमापाली में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने लगाई जन…

Spread the loveरायपुर: वित्त मंत्री  ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत आमापाली में आयोजित जन चौपाल…
10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस व 17 अगस्त को मॉप-अप दिवस

10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस व 17…

Spread the love00 प्रदेश के 1.10 करोड़ बच्चों और किशोरों को एल्बेंडाजोल की खुराक खिलाकर कृमि संक्रमण से बचाने का अभियान…
सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार : मुख्यमंत्री साय

सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत…

Spread the love00 केश शिल्पियों के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध, समाज की मांगों पर गंभीरता से होगा विचार 00 मुख्यमंत्री…