• 13/04/2026

CG – कृषि विकास अधिकारी गिरफ्तार, इस बड़े कारनामे की दिया अंजाम, जाने पूरा मामला…

CG – कृषि विकास अधिकारी गिरफ्तार, इस बड़े कारनामे की दिया अंजाम, जाने पूरा मामला…
Spread the love

अंबिकापुर। अंबिकापुर से भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी और सख्त कार्रवाई सामने आई है। कृषि विकास अधिकारी (बीज निरीक्षक) को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। अवैध बीज भंडारण के झूठे आरोप में एकपक्षीय कार्रवाई का भय दिखाकर कृषि विकास अधिकारी (बीज निरीक्षक) द्वारा रिश्वत ली जा रही थी। शिकायत पर एसीबी ने कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोर अधिकारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

प्रार्थी अजीत कुमार कश्यप, निवासी प्रतापपुर जिला सूरजपुर, द्वारा एंटी करप्शन ब्यूरो अंबिकापुर में शिकायत की गई थी कि वह हैदराबाद की कंपनी साईं भव्या सीड्स में एरिया सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत है। कंपनी द्वारा धान एवं मक्का के बीज मार्केट में सप्लाई किए जाते हैं। अगस्त महीने की कुल बिक्री होने के पश्चात शेष बचे हुए बीज कंपनी में वापस भेजने के लिए मां महामाया कोल्ड स्टोरेज, दरिमा रोड अंबिकापुर में रखा गया था।

इस दौरान सोहन लाल भगत, बीज निरीक्षक/कृषि विकास अधिकारी, विकासखंड अंबिकापुर को बीज भंडारण का पता चलने पर उसके द्वारा प्रार्थी को अवैध बीज भंडारण के झूठे आरोप में एकपक्षीय कार्रवाई का भय दिखाकर 3 लाख रुपये रिश्वत की मांग की गई। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था, बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था।

शिकायत के सत्यापन के बाद प्रार्थी से कुल रिश्वती रकम की पहली किश्त 01 लाख रुपये लेते आरोपी बीज निरीक्षक/कृषि विकास अधिकारी सोहन लाल भगत को रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 7 पीसी एक्ट 1988 यथासंशोधित अधिनियम 2018 के प्रावधानों के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Related post

जनता के पैसे पर डकैती डालने वालों की जेबें प्रधानमंत्री मोदी ने खाली कराईं: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

जनता के पैसे पर डकैती डालने वालों की जेबें…

Spread the loveजनता के पैसे पर डकैती डालने वालों की जेबें प्रधानमंत्री मोदी ने खाली कराईं: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकभवन में…
केन्द्रीय सहकारिता एवं गृह मंत्री शाह उज्जैन को देंगे 255 करोड़ रूपये के अत्याधुनिक डेयरी प्लांट की सौगात

केन्द्रीय सहकारिता एवं गृह मंत्री शाह उज्जैन को देंगे…

Spread the loveकेन्द्रीय सहकारिता एवं गृह मंत्री शाह उज्जैन को देंगे 255 करोड़ रूपये के अत्याधुनिक डेयरी प्लांट की सौगात केंद्रीय…
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान, बढ़ाया हौसला

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के…

Spread the loveरायपुर :- उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने कहा कि खेल और खिलाड़ियों को…