• 18/04/2026

सरेराह युवक ने खुद को लगाई आग, 80% झुलसा, घटना CCTV में कैद

सरेराह युवक ने खुद को लगाई आग, 80% झुलसा, घटना CCTV में कैद
Spread the love

बिलासपुर। जिले में एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने सरेराह पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर दिया। यह पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के मुताबिक, मामला बिल्हा थाना क्षेत्र के पौशरी गांव का है। युवक की पहचान मनजीत जायसवाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह बाइक से पेट्रोल पंप पहुंचा, जहां उसने एक डिब्बे में पेट्रोल लिया। इसके बाद पंप से कुछ दूरी पर जाकर उसने सड़क किनारे बाइक रोकी और खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।देखते ही देखते युवक आग की लपटों में घिर गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की तत्परता से किसी तरह आग बुझाई गई और गंभीर रूप से झुलसे युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार युवक करीब 80 प्रतिशत तक झुलस चुका है और उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।फिलहाल आत्मदाह के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं, हालांकि प्रारंभिक तौर पर मानसिक तनाव या अवसाद की आशंका जताई जा रही है। पुलिस युवक का बयान लेने की कोशिश कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ जारी है। ASP मधुलिका सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Related post

ब्रेकिंग : राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, 11 अधिकारियों को किया गया इधर से उधर, देखें लिस्ट…!!

ब्रेकिंग : राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, 11…

Spread the loveरायपुर। राज्य शासन के श्रम विभाग में तबादला हुआ है। श्रम विभाग मंत्रालय ने इस संबंध में आदेश जारी…
ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,33 अधिकारियों के तबादले,देखे आदेश…!!

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,33 अधिकारियों…

Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने…
खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक…

Spread the loveउत्कृष्ट खिलाड़ियों को शासकीय सेवा में नियुक्त करने की होगी व्यवस्था, प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को निखारने में निभाएंगे…