• 21/04/2026

CRIME : ममता हुई शर्मसार! ढाई साल के मासूम की मां ने ही ली जान, अपहरण की झूठी कहानी रची

CRIME : ममता हुई शर्मसार! ढाई साल के मासूम की मां ने ही ली जान, अपहरण की झूठी कहानी रची
Spread the love

रायगढ़ | छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां ढाई साल के मासूम की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस जघन्य अपराध का खुलासा होने पर सभी हैरान रह गए, क्योंकि मासूम की जान लेने वाली कोई और नहीं बल्कि उसकी अपनी मां निकली।

मामला कापू थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार महिला ने पहले बच्चे के लापता होने की सूचना देकर अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन जांच के दौरान उसके बयान और घटनाक्रम में कई विरोधाभास मिले, जिसके बाद वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर सख्ती से पूछताछ की गई। पूछताछ में महिला ने अपना अपराध कबूल कर लिया।

जांच में सामने आया कि आरोपी मां ने अपने ही ढाई साल के बेटे पर पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी और शव को जंगल की खाई में फेंक दिया। महिला की निशानदेही पर पुलिस घटनास्थल पहुंची, जहां खून के निशान और वारदात में इस्तेमाल किया गया पत्थर बरामद किया गया।

मौके से मासूम का शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ पुलिस जघन्य अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और वैज्ञानिक जांच के जरिए आरोपी को कानून के कटघरे में लाया गया है।

Related post

CG Weather Update: आज घूमने का प्लान है तो संभलकर! छत्तीसगढ़ में 4 दिन बारिश का दौर, कई जिलों में अलर्ट

CG Weather Update: आज घूमने का प्लान है तो…

Spread the loveरायपुर। स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी के बाद अगर आप रविवार को कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो…
CG – बीमार ग्रामीण के लिए देवदूत बने DRG जवान, कंधे पर लादकर पहुंचाया अस्पताल, निभाया इंसानियत का फर्ज…..

CG – बीमार ग्रामीण के लिए देवदूत बने DRG…

Spread the loveसुकमा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ड्यूटी पर निकले डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) जवानों ने एक बार फिर वर्दी…
CG – नक्सल गढ़ में आजादी का जश्न : 80 साल बाद सुकमा के 50 गांवों में फहराया गया तिरंगा, जहां कभी था खौफ का साया…

CG – नक्सल गढ़ में आजादी का जश्न :…

Spread the loveसुकमा। देश जहां 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, वहीं छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित रहे 50…