• 22/04/2026

CRIME : चरित्र शंका में पति बना हैवान, कुल्हाड़ी से की पत्नी की हत्या, फिर खुद थाने पहुंचा आरोपी, गिरफ्तार

CRIME : चरित्र शंका में पति बना हैवान, कुल्हाड़ी से की पत्नी की हत्या, फिर खुद थाने पहुंचा आरोपी, गिरफ्तार
Spread the love
बिलासपुर।  जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रिस्दा में मंगलवार दोपहर एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई। पत्नी के चरित्र पर संदेह करने वाले पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी खुद थाने पहुंच गया और पुलिस को पूरी वारदात की जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, ग्राम रिस्दा बस्तीपारा निवासी 65 वर्षीय जीवन नोरगे ने दोपहर करीब 2 बजे अपनी पत्नी सरस्वती नोरगे पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से सरस्वती की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कमरे के भीतर महिला का शव मुंह के बल पड़ा मिला। उसके सिर पर गहरे घाव के निशान थे और आसपास खून बिखरा हुआ था। घटनास्थल से टूटी चूड़ियां और खून से सनी कुल्हाड़ी बरामद की गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। आरोपी जीवन नोरगे के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related post

बस्तर में कनेक्टीविटी बढ़ाने विशेष जोर, सड़कों और पुल-पुलियों के काम दिसम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश

बस्तर में कनेक्टीविटी बढ़ाने विशेष जोर, सड़कों और पुल-पुलियों…

Spread the love00 लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों और ठेकेदारों की बैठक लेकर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की…
स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, वरिष्ठ अधिकारियों को दिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निर्देश

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा,…

Spread the loveरायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर में आज स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की एक…
वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने यूसीसी समिति सदस्यों से की सौजन्य मुलाकात

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने यूसीसी समिति…

Spread the love00 सरल भाषा में पुस्तक प्रकाशित करने का दिया सुझाव ​रायपुर। राजधानी स्थित न्यू सर्किट हाउस में छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ…